काली पोस्टर विवाद: कनाडा में भारतीय उच्चायोग ने जारी किया बयान, विवादित सामग्री वापस लेने की अपील की

By अंकित सिंह | Jul 04, 2022

डॉक्यूमेंट्री फिल्म 'काली' के पोस्टर को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है। इन सब के बीच अब भारतीय हाई कमीशन का भी बयान सामने आ गया है। भारतीय हाई कमीशन ने लिखा कि टोरंटो के आगा खान संग्रहालय में 'अंडर द टेंट प्रोजेक्ट' के हिस्से के रूप में प्रदर्शित एक फिल्म के पोस्टर पर हिंदू देवताओं के अपमानजनक चित्रण के बारे में हमें कनाडा में हिंदू समुदाय के नेताओं से शिकायत मिली है। इसमें आगे कहा गया है कि टोरंटो में हमारे महावाणिज्य दूतावास ने कार्यक्रम के आयोजकों को इन चिंताओं से अवगत कराया है। हाई कमीशन ने लिखा कि हमें यह भी सूचित किया गया है कि कई हिंदू समूहों ने कार्रवाई करने के लिए कनाडा में अधिकारियों से संपर्क किया है। हम कनाडा के अधिकारियों और कार्यक्रम के आयोजकों से ऐसी सभी उत्तेजक सामग्री को वापस लेने का आग्रह करते हैं।

मणिमेकलाई ने इस विवाद को लेकर एक लेख के जवाब में एक ट्विटर पोस्ट में तमिल में लिखा, ‘‘मेरे पास खोने के लिए कुछ नहीं है। जब तक मैं जीवित हूं, मैं बेखौफ आवाज बनकर जीना चाहती हूं। अगर इसकी कीमत मेरी जिंदगी है, तो इसे भी दिया जा सकता है।’’ मदुरै में जन्मी फिल्म निर्माता ने शनिवार को माइक्रोब्लॉगिंग साइट पर ‘काली’ का पोस्टर साझा किया था और कहा था कि यह फिल्म टोरंटो में आगा खान संग्रहालय में रिदम्स ऑफ कनाडा खंड का हिस्सा है। मणिमेकलाई ने लोगों से पोस्टर के संदर्भ को समझने के लिए फिल्म देखने का भी आग्रह किया। उन्होंने दूसरे लेख के जवाब में कहा, ‘‘फिल्म एक शाम टोरंटो शहर की सड़कों पर काली के टहलने के दौरान की घटनाओं के बारे में है। अगर वे फिल्म देखते हैं, तो वे अरेस्ट लीना मणिमेकलाई के बजाय लव यू लीना मणिमेकलाई हैशटैग लगाएंगे।’’

प्रमुख खबरें

Awami League से सुलह पर बांग्लादेश सरकार का रुख, जिम्मेदारी स्वीकारने की रखी शर्त

कूचबिहार में DRI ने पकड़ा 12.37 करोड़ रुपये का तस्करी का सोना, 4 गिरफ्तार

Kiren Rijiju ने विपक्ष के विरोध मार्च को बताया नाटक, Rahul Gandhi को दी निस्वार्थ सेवा की सलाह

Gurugram में डेटिंग ऐप पर दोस्ती कर 90 लाख रुपये की रंगदारी मांगने वाली युवती गिरफ्तार