Bangladesh में भारतीय उच्चायुक्त प्रणय वर्मा ने बीएनपी के नए अध्यक्ष Tarique Rahman से मुलाकात की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 11, 2026

बांग्लादेश में भारतीय उच्चायुक्त प्रणय वर्मा ने शनिवार को बीएनपी अध्यक्ष तारिक रहमान से मुलाकात की। बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) द्वारा 12 फरवरी को होने वाले चुनावों से पहले उन्हें आधिकारिक तौर पर इस पद के लिए चुने जाने के एक दिन बाद यह मुलाकात हुई।

छात्रों के नेतृत्व में हुए हिंसक प्रदर्शन के बाद 5 अगस्त, 2024 को अवामी लीग सरकार गिर गई थी। मोहम्मद यूनुस के नेतृत्व वाली अंतरिम सरकार ने पिछले साल एक आदेश के माध्यम से अवामी को भंग कर दिया और उसे चुनाव लड़ने से रोक दिया। रहमान 2018 से बीएनपी के कार्यवाहक अध्यक्ष थे।

पार्टी की नीति-निर्माण संबंधी स्थायी समिति ने शुक्रवार रात को उन्हें औपचारिक रूप से पार्टी प्रमुख के रूप में चुना। रहमान की मां एवं पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया के निधन के 10 दिन बाद उन्हें पार्टी प्रमुख चुना गया।

बांग्लादेश में पाकिस्तान के उच्चायुक्त इमरान हैदर ने रहमान को बीएनपी का अध्यक्ष बनाए जाने से कुछ घंटे पहले शुक्रवार को उनसे मुलाकात की। रहमान 17 वर्षों तक लंदन में स्वनिर्वासन में रहे और 25 दिसंबर को स्वदेश लौटे थे।

प्रमुख खबरें

Nepal Flash Floods | नेपाल में अचानक आई बाढ़ से भारी तबाही! 160 की लोगों की मौत और 750 लापता, भारतीय दूतावास ने जारी किए इमरजेंसी नंबर

Toxic Movie Review | यश स्टारर ‘टॉक्सिक’ सिर्फ एक्शन ड्रामा नहीं, रिश्तों और जज्बातों की भी है दास्तान!

Apurva Kamble ने जीता FIDE Rapid Chess टूर्नामेंट, Bengaluru में हासिल किए 8.5 अंक

Dewas में School Van पानी भरे अंडरपास में फंसाने वाला चालक गिरफ्तार, सात बच्चे बचाए गए