जर्मनी के खिलाफ जीत की लय को कायम रखने उतरेगी भारतीय पुरूष हॉकी टीम

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 17, 2025

खराब शुरूआत के बाद अपने अभियान को ढर्रे पर लाने वाली भारतीय पुरूष हॉकी टीम एफआईएच प्रो लीग में मंगलवार को पेरिस ओलंपिक रजत पदक विजेता जर्मनी के खिलाफ जीत की लय को कायम रखने उतरेगी। भारत को प्रो लीग के घरेलू चरण के पहले मैच में स्पेन ने 3 . 1 से हराया। इसके बाद भारतीय टीम ने हालांकि मजबूती से वापसी करते हुए रिटर्न मैच में स्पेन को 2 . 0 से मात दी।

कप्तान हरमनप्रीत सिंह को दूसरे मैच में आराम दिया गया था जिनकी जगह उतरे हॉकी इंडिया लीग के स्टार जुगराज सिंह कमजोर साबित हुए। दिलप्रीत, मनदीप और सुखजीत सिंह अभी तक एक एक गोल कर चुके हैं और जर्मनी के खिलाफ इसमें इजाफा करना चाहेंगे। भारतीय डिफेंस ने भी दूसरे मैच में बेहतर प्रदर्शन किया। भारतीय चरण में अपना पहला मैच खेल रही जर्मन टीम चार मैचों में चार अंक लेकर सातवें स्थान पर है।

जर्मनी ने अभी तक एक ही मैच जीता है लेकिन रफेल हार्टकोफ, गोंजालो पेलाट और थियेस प्रिंज जैसे उसके फॉरवर्ड खिलाड़ी दो दो गोल कर चुके हैं। दोनों टीमों का सामना अक्टूबर 2024 में दिल्ली में दो मैचों की श्रृंखला में हुआ था जिसमें जर्मनी ने पहला और भारत ने दूसरा मैच जीता। जर्मनी ने शूटआउट में श्रृंखला अपने नाम की।

आगामी मैचों के बारे में हरमनप्रीत ने कहा ,‘‘ जर्मनी की टीम बहुत अच्छी है और हमें अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा। स्पेन के खिलाफ मिली जीत से हौसले बुलंद है लेकिन अभी भी प्रदर्शन में काफी सुधार करना है। पेनल्टी कॉर्नर बेहतर करना होगा।

प्रमुख खबरें

Iran war Crisis: PM Modi एक्शन में, कल मुख्यमंत्रियों संग करेंगे High Level Meeting

Shaurya Path: Indian Army ने उतारी ड्रोन वाली घातक फौज, Shaurya Squadron से दुश्मन का खेल पल भर में होगा खत्म

इजरायल का सनसनीखेज दावा: IRGC नेवी कमांडर Alireza Tangsiri की हत्या, Iran ने साधी चुप्पी

Vijay-Sangeetha विवाद के बीच Aarti Ravi का सवाल- क्या पति की Market Value से मिलती है पत्नी को हमदर्दी?