इंडियन आइडल विजेता पवनदीप के गृहनगर चंपावत में भव्य स्वागत की तैयारियां

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 18, 2021

चंपावत(उत्तराखंड)। उत्तराखंड के कुमाऊं क्षेत्र का यह छोटा सा शहर म्यूजिक रियलिटी शो इंडियन आइडल के विजेता पवनदीप राजन का 26 अगस्त को पहली बार अपने गृहनगर लौटने पर भव्य स्वागत करने के लिए तैयार है। चंपावत के विधायक कैलाश गहटोरी ने इंतजाम पर चर्चा करने के लिए बुधवार को यहां एक बैठक की अध्यक्षता करने के बाद कहा, ‘‘बनबसा शहर से टनकपुर और चंपावत तक पूरे रास्ते में स्वागत द्वार बनाए जाएंगे, जहां पवनदीप का भव्य स्वागत किया जाएगा।’’ उन्होंने बताया कि बैठक में लायंस क्लब, चंपावत व्यापार मंडल और रामलीला समिति के सदस्य शामिल हुए।

इसे भी पढ़ें: प्रभास की आदिपुरुष को लेकर इंतजार खत्म, कृति सेनन के साथ बाहुबली ने शुरू की शूटिंग

संगीत शिक्षक ने कहा कि उत्तराखंड के संगीत प्रेमी और देश भर में कार्यक्रम के दर्शक पहले दिन से उनके साथ थे और अंत तक उनके साथ रहे। उप्रेती ने कहा कि लगता है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की उनकी सफलता की कामना करने वाली अपील भी उनके पक्ष में काम कर गई। पवनदीप की उपलब्धि पर कुमाऊं विश्वविद्यालय में हिंदी के प्रोफेसर लक्ष्मण सिंह बिष्ट ने कहा कि चंपावत से जाते हुए पवनदीप के पास अपनी प्रतिभा और सादगी के अलावा कुछ भी नहीं था लेकिन वह एक विजेता बनकर लौटा।

प्रमुख खबरें

Iran ने अमेरिका के सामने रखीं 7 शर्तें, अब Trump के जवाब का इंतजार

चंडीगढ़ में आयोजित Rodrigues Memorial Seminar में सैन्य विशेषज्ञों ने आर्टिलरी के आधुनिकीकरण पर मंथन किया

राहुल गांधी के मंच पर कॉमेडी, फिर नोएडा शो कैंसल... Pulkit Mani बोले- अंडरग्राउंड होने का समय आ गया

Bigg Boss 20 में ट्रोलर्स पर भड़के Salman Khan, Varun Dhawan और David Dhawan ने किया सपोर्ट