UP में विकास की नई रफ्तार, PM Modi दिखाएंगे Meerut Metro और Namo Bharat Train को हरी झंडी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 22, 2026

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रविवार को मेरठ में ‘नमो भारत ट्रेन’ और ‘मेरठ मेट्रो रेल सेवा’ का उद्घाटन करेंगे और कई अन्य विकास परियोजनाओं का लोकार्पण करने के बाद एक जन सभा को भी संबोधित करेंगे। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। जिला प्रशासन के आधिकारिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री पूर्वाह्न 11 बजे गाजियाबाद के हिंडन हवाई अड्डे पर पहुंचेंगे।

अधिकारियों ने बताया कि जन सभा के बाद प्रधानमंत्री अपराह्न करीब दो बजकर 10 मिनट पर मोहिउद्दीनपुर हेलीपैड से हिंडन हवाई अड्डा के लिए रवाना होंगे। नमो भारत सेवा दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (आरआरटीएस) कॉरिडोर का हिस्सा है, जिसे दिल्ली और मेरठ के बीच तेज और बेहतर पहुंच देने के लिए तैयार किया गया है।

प्रमुख खबरें

JP Nadda, Jitendra Singh से CJP का सवाल: Protestors को रिहा करो, FIR वापस लो!

India के Jadumani ने Pakistan को बॉक्सिंग में हराया, CWG Quarterfinal में पहुंचे

हथियार खत्म तो अमेरिकी हमले फुस्स! 13 दिन में ईरान के आगे हांफने लगे?

बिहार में प्रदर्शनकारियों पर AK-47 चलाने वाला SIT जवान निलंबित; Tejashwi Yadav का सरकार को अल्टीमेटम