सिंगापुर में भारतीय को जेल, सोने से भरे बैगों का वजन कम बताने के लिए ले रहा था रिश्वत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 23, 2019

सिंगापुर। सिंगापुर में एक भारतीय को चांगी हवाईअड्डे में यात्रियों के सोने से भरे बैगों का वजन कम करके बताने के लिए भारत के ही एक व्यक्ति को रिश्वत देने के जुर्म में आठ सप्ताह की कैद की सजा सुनाई गई है। यह सोना भारत ले जा कर बेचने के लिए था। मीडिया रिपोर्टों में यह जानकारी दी गई है।

स्ट्रेट्स टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार खाद्य प्रसंस्करण कंपनी में प्रबंधक के पद पर काम करने वाले गोपाल कृष्ण राजू ने पटेल हितेश कुमार चंदूभाई को 581 डॉलर की रिश्वत दी थी। चंदूभाई हवाई अड्डे पर साजोसामान सेवा प्रदाता यूबीटीएस के कस्टमर सर्विस असोसिएट के पद पर काम करता था। उसे 2016 में जनवरी से अक्टूबर के बीच बैगों का वजन कम करके दर्ज करने के लिए रिश्वत दी गई थी।

इसे भी पढ़ें: सिंगापुर में आपत्तिजनक वीडियो पर भारतीय मूल के भाई-बहन को पुलिस ने दी चेतावनी

कार्यक्षेत्र में पटेल की जिम्मेदारी टाइगर फ्लाइट्स के लिए बोर्डिंग गेट्स में और चेक इन काउंट्स में यात्रियों की मदद करना था। पटेल की यह हरकत उस वक्त सामने आई जब सिंगापुर एयरपोर्ट टर्मिनल सर्विस ने एक रिपोर्ट सामने आने के बाद आंतरिक जांच कराई। दरअसल पिछले वर्ष 13 जुलाई को एक समाचार पत्र में एक रिपोर्ट आई थी कि चांगी हवाईअड्डे पर बैगेज की दलाली हो रही है। इसके बाद पटेल को रिश्वत लेने के जुर्म में इस साल अप्रैल में आठ सप्ताह की कैद की सजा सुनाई गई थी। राजू ने पिछले शुक्रवार को अपना जुर्म स्वीकार कर लिया था। 

प्रमुख खबरें

2027 वनडे वर्ल्ड कप मेरा आखिरी होगा, ट्रॉफी जीतने के लिए सब कुछ न्योछावर कर दूंगा, विराट कोहली का बड़ा ऐलान

West Bengal में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 23 IPS और पुलिस अफसरों के तबादले

Ram Mandir चढ़ावा मामले पर राजनीति बंद हो, VHP ने UP Election 2027 से पहले दी चेतावनी

Bigg Boss 20 Weekend Ka Vaar में Qazi Touqeer पर भद्दी टिप्पणी के लिए Reeti Tiwari पर भड़के Salman Khan