जोहोर कप में भारतीय जूनियर हॉकी टीम ने मलेशिया को 4-2 से दी मात

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 13, 2019

जोहोर बाहरू (मलेशिया)। भारतीय जूनियर पुरुष हॉकी टीम ने दो गोल खाने के बाद जबरदस्त वापसी करते हुए शनिवार को यहां नौवें सुल्तान जोहोर कप के पहले मैच में मलेशिया को 4-2 से शिकस्त दी। भारत के लिए प्रताप लाकड़ा ने दो बार 19वें और 33वें मिनट में गोल किए जबकि शिलानंद लाकड़ा ने 39वें और उत्तम सिंह ने 60वें मिनट में गोल किए। मलेशिया के लिए मुहम्मद हसन ने आठवें मिनट में और मुहम्मद जैनुदीन ने नौवें मिनट में गोल किए।

मलेशिया ने आक्रामक शुरुआत करते हुए लगातार दो गोल किए, जिससे भारतीय टीम दबाव में आ गयी। इस दौरान भारतीय टीम ने गोल करने की कोशिशें की लेकिन मलेशिया का डिफेंस काफी मजबूत दिखाई दिया। इसके बाद दूसरे क्वार्टर में भारत ने शानदार वापसी करते हुए मैच जीत लिया। 

प्रमुख खबरें

Election Commission पुनर्गठन और CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की झारखंड में वामदलों ने उठाई मांग

Asian Games एथलेटिक्स में Sarvesh Kushare और Ancy Sojan को रजत, भारत ने 5 पदक जीते

Prasidh Krishna की वापसी, 1st ODI में Team India ने Gurnoor Brar और Naman Dhir को उतारा

Delhi Police ने गैंगस्टर Kapil Sangwan के नाम पर रंगदारी मांगने वाले दो आरोपियों को पकड़ा