भारतीय शख्स पर अवैध तरीके से अमेरिका में घुसने का आरोप, अधिकारियों ने किया गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 12, 2019

वाशिंगटन। भारत के 20 वर्षीय युवक पर स्लोवेनिया का जाली पासपोर्ट दिखाकर अमेरिका में घुसने की कोशिश करने का आरोप है। संघीय एजेंसी ने एक बयान में बताया कि यह व्यक्ति घाना से आया था और उसने वाशिंगटन डयूल्स अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर अमेरिका के सीमा शुल्क एवं सीमा सुरक्षा (सबीपी) अधिकारी को स्लोवेनिया का पासपोर्ट दिखाया। अधिकारी को जब शक हुआ तो उसने दूसरे अधिकारियों के पास इसे जांच के लिए भेजा।

दूसरे अधिकारियों ने पासपोर्ट में कई अनियमितताएं पाई और पाया कि व्यक्ति ने जाली दस्तावेज दिखाए हैं। पूछताछ के दौरान उसने स्वीकार कर लिया कि वह भारतीय नागरिक है और ये दस्तावेज उसके नहीं हैं। सीबीपी ने कहा कि जालसाजी करके अमेरिका में घुसने की कोशिश करना अमेरिकी आव्रजन कानून का गंभीर उल्लंघन है जिसके चलते आपराधिक मुकदमा चलाया जा सकता है।

प्रमुख खबरें

अब हमला किया तो परमाणु बम...ईरान की अमेरिका को खुली धमकी

Keralam CM की रेस: Rahul Gandhi की बैठक के बाद KC वेणुगोपाल का नाम लगभग तय! आज या कल हो सकता है ऐलान

IRGC की सहायता का आरोप, बहरीन ने 3 लोगों को सुनाई आजीवन कारावास की सजा

Tamil Nadu में 1 वोट की जीत पर सियासी ड्रामा, Floor Test पर रोक के खिलाफ TVK विधायक पहुंचे Supreme Court