शाह कप में जापान के खिलाफ आगाज करेगी भारतीय पुरूष हॉकी टीम

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 22, 2019

इपोह। पिछले साल की निराशा को भुलाते हुए भारतीय पुरूष हॉकी टीम शनिवार को 28वें सुल्तान अजलन शाह कप के पहले मैच में एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता जापान के खिलाफ अपने अभियान का आगाज करेगी। कोच के बिना और कई खिलाड़ियों की फिटनेस समस्याओं से जूझने के बावजूद भारतीय टीम आत्मविश्वास से ओतप्रोत है। हाल ही में अभ्यास मैच के दौरान गुरजंत सिंह नाक की हड्डी टूटने के कारण स्वदेश लौट गए। कप्तान मनप्रीत सिंह ने मैच की पूर्व संध्या पर कहा ,‘‘जापान, कोरिया और मलेशिया से हमें कड़ी चुनौती मिल सकती है। वे पूरी मजबूत टीम के साथ उतर रहे हैं।’’

इसे भी पढ़ें: इस साल के बाद हॉकी सीरिज टूर्नामेंट नहीं करायेगा एफआईएच 

इसके बाद उसने इंग्लैंड से 1 . 1 से ड्रा खेला और आस्ट्रेलिया से 4 . 2 से हार गई । इसके बाद मलेशिया को 5.1 से हराया लेकिन आयरलैंड से 2.3 से हारी। मनप्रीत ने कहा ,‘‘ हमें उम्मीद है कि सीनियर खिलाड़ियों के मार्गदर्शन में युवा खिलाड़ी अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे।’’ भारत ने 1985, 1991, 1995, 2009 और 2010 में यह खिताब जीता है । वहीं 2016 के फाइनल में उसे आस्ट्रेलिया ने हराया और 2017 में उसने कांस्य पदक जीता। 

प्रमुख खबरें

Supreme Court ने GST अधिकारियों को वकील के जब्त डेटा का विश्लेषण 28 सितंबर तक रोकने का दिया निर्देश

Aishwary Tomar, Niraj Kumar और Rudrankksh Patil की भारतीय Shooting Team ने जीता Silver

मणिपुर में फिर 6 महीने AFSPA, नागालैंड के 9 जिले अशांत क्षेत्र घोषित, MHA ने जारी की अधिसूचना

Asian Games 10000m Race में Gulveer Singh ने जीता Silver Medal