चार मैचों की सीरीज के लिए भारतीय हॉकी टीम ऑस्ट्रेलिया का दौरा करेगी, देखें फुल शेड्यूल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 25, 2025

भारतीय पुरुष हॉकी टीम आगामी एशिया कप की तैयारियों के तहत 15 से 21 अगस्त तक पर्थ में होने वाली चार मैचों की  सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया का दौरा करेगी। विश्व रैंकिंग में आठवें स्थान पर काबिज भारतीय टीम 15, 16, 19 और 21 अगस्त को छठे स्थान पर काबिज ऑस्ट्रेलिया की टीम का सामना करेगी। सभी मैच पर्थ में खेले जाएंगे।

हॉकी इंडिया द्वारा जारी एक बयान में भारत के मुख्य कोच क्रेग फुल्टन ने कहा, ‘‘यह दौरा बिहार में होने वाले हीरो एशिया कप से ठीक पहले महत्वपूर्ण समय पर हो रहा है। भले ही यह मैत्रीपूर्ण सीरीज है लेकिन ऑस्ट्रेलिया जैसी मजबूत टीम के खिलाफ खेलने से हमें खुद को परखने का अच्छा मौका मिलेगा।’’

हाल ही में यूरोप में एफआईएच प्रो लीग में दोनों टीमों का आमना सामना हुआ था जिसमें ऑस्ट्रेलिया ने दोनों चरणों में भारत को 3-2 से हराया था। भारत ने पिछले साल पेरिस ओलंपिक में ऑस्ट्रेलिया पर 3-2 से जीत दर्ज की थी। ऑस्ट्रेलिया ने 2013 से इन दोनों टीमों के बीच खेले गए 51 मैचों में से 35 में जीत हासिल की है। भारत ने नौ बार जीत हासिल की है, जबकि सात मैच ड्रॉ रहे हैं।

प्रमुख खबरें

Mumbai BKC Mall में फर्जी PMO आईडी और हथियार के साथ घुसे छात्र को कोर्ट से मिली जमानत

DRI ने देश भर में कार्रवाई कर 845 किलोग्राम Drugs पकड़ी, 15 तस्कर अरेस्ट

CID पूछताछ के दौरान TMC MLA परेश राम दास की तबीयत बिगड़ी, SSKM अस्पताल में भर्ती

Islamic State साजिश मामले में NIA अदालत ने हुजैर फरहान बेग को सुनाई 6 साल की सजा