By अभिनय आकाश | Apr 07, 2025
सुन्नी इस्लाम के सबसे बड़े प्रतीक सऊदी अरब के खिलाफ भारत शिया मुस्लिमों का गुस्सा भड़क उठा है। लखनऊ में सऊदी के खिलाफ देशभर के शिया मुसलमान विरोध का नारा बुलंद करेंगे। भारत में सऊदी बनाम शिया के पीछे की कहानी क्या है, आपको बता देते हैं। इस सवाल का जवाब सऊदी अरब में 100 साल पहले हुए एक वाक्य से जुड़ा है। सऊदी अरब में इस्लाम को मानने वालों के लिए दो सबसे पाक और मुकद्दस जगह मक्का व मदीना मौजूद है। सऊदी सुन्नी इस्लाम के ज्यादातर फिरकों का मरकस है। फिर वो चाहे हनफ़ी हो या अहल-ए-हदीस, वहाबी हो या शाल्फ़ी, लेकिन शिया पंथ से सुन्नी फिरके की खुन्नस इस्लाम के शुरुआती दौर से है। तो क्या लखनऊ में होने वाले शिया के विरोध प्रदर्शन की वजह यही है।
मौलाना यासूब ने कहा कि प्रदर्शन में बड़ी संख्या में लोग शामिल होंगे। यूपी समेत विभिन्न रज्यों से शिया धर्म गुरु, विभिन्न धार्मिक संगठन , शायर और अन्य लोग हिस्सा लेंगे। मौलाना ने अपील किया है कि सभी लोग काले वस्त्र पहनकर आए । या फिर दाहिने बाजू पर काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन में हिस्सा लें।