सिंगापुर में देह व्यापार के झूठे आरोप में भारतीय महिला को हुई जेल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 15, 2019

सिंगापुर। भारतीय महिला को दो लोगों पर उसे देह व्यापार में धकेलने के झूठे आरोप लगाने के मामले में दो हफ्ते की जेल की सजा सुनाई गई है। वह नहीं चाहती थी कि उसके पति को यह मालूम पड़े कि वह सिंगापुर में क्या काम कर रही है। ‘स्ट्रेट्स टाइम्स’ ने मंगलवार को खबर दी कि के. मुरुगियन (24) ने पिछले साल पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि एक व्यक्ति और एक महिला ने उसे देह व्यापार में धकेला था। 

इसे भी पढ़ें: सिंगापुर में फैला मंकीपॉक्स वायरस का पहला मामला सामने आया

उसने मध्य पुलिस मंडल के निरीक्षक मोहम्मद रफीक मोहम्मद इसहाक को गलत जानकारी देने की बात स्वीकार कर ली है। अदालती दस्तावेजों में यह जानकारी नहीं है कि वह सिंगापुर में क्या करती थी। उप लोक अभियोजक ग्रेस गोह ने अदालत को बताया कि मुरुगियन ने पुलिस छावनी परिसर में एक नवंबर को अपना बयान दर्ज कराने के समय पुलिस निरीक्षक को झूठ बोला। व्यक्ति और महिला को बाद में गिरफ्तार कर लिया गया था हालांकि महिला ने अगले ही दिन दोपहर ढ़ाई बजे अपना झूठ कबूल कर लिया था।

इसे भी पढ़ें: सिंगापुर ने रिवेंज porn और साइबर फ्लैशिंग को किया गैर-कानूनी घोषित

उसने अदालत से माफी का अनुरोध किया क्योंकि उसे भारत में अपने परिवार का ध्यान रखना होता है। न्यायाधीश टैन ने कहा कि उसके झूठ की वजह से दो लोगों को गिरफ्तार किया गया। उन्होंने मुरुगियन को जेल की सजा सुनाई। न्यायाधीश ने कहा कि मूल्यवान पुलिस संसाधन ज़ाया गए।

प्रमुख खबरें

Modi के 400 पार के नारे के साथ दिखी Mumbai की जनता, जताया जीत का विश्वास

अंगदान दर में सुधार के लिए ICU में मस्तिष्क मृत्यु के मामलों की निगरानी करें : केंद्र

BJP ने पैसे के बल पर संदेशखालि का ‘झूठ’ फैलाया, Mamata Banerjee ने कहा- घड़ियाली आंसू बहाना बंद करें Modi

Lok Sabha Election : तीसरे चरण के लिए प्रचार का शोर थमा, 7 मई को होगा मतदान