अमेरिका में भारतीय नागरिक ने फर्जी डकैतियों से जुड़े आव्रजन धोखाधड़ी मामले में अपराध स्वीकार किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 21, 2025

अमेरिका में रहने वाले एक भारतीय नागरिक ने कई अमेरिकी राज्यों में खुदरा दुकानों पर सशस्त्र डकैती को अंजाम देने का अपराध स्वीकार कर लिया है। उसने डकैती के पीड़ितों को धोखाधड़ी से अमेरिकी आव्रजन का लाभ प्राप्त करने के लिए वीजा दिलाने में मदद की और उनसे पैसे ऐंठे।

अमेरिकी संघीय अभियोजकों के अनुसार, पटेल और एक सह-साजिशकर्ता ने मार्च 2023 से अपराध शुरू किया, जिसके तहत उन्होंने कम से कम नौ दुकानों और रेस्तरां में डकैतियां कीं।

इन डकैतियों का उद्देश्य हिंसक अपराध परिदृश्यों को गढ़ना था ताकि स्टोर क्लर्क या मालिक ‘यू नॉनइमिग्रेंट स्टेटस’ (यू वीजा) के लिए आवेदन कर सकें। यू वीजा गंभीर अपराधों के पीड़ितों को दिया जाने वाला एक विशेष वीजा है जो कानून प्रवर्तन में सहायता करते हैं।

इस पूरी कहानी में पीड़ितों ने पटेल को बड़ी रकम का भुगतान किया था। इन नाटकीय घटनाओं के आधार पर कम से कम दो व्यक्तियों ने ‘यू वीजा’ आवेदन प्रस्तुत किया। पटेल पर दिसंबर 2023 में आरोप तय किए जाएंगे और सिंह नाम के उसके सह-साजिशकर्ता को 22 मई को दोषी करार दिए जाने की संभावना है।

प्रमुख खबरें

DK Shivakumar ने CEC को लिखा पत्र, कर्नाटक SIR में मतदाता सत्यापन के लिए मांगा और समय

Ankit Baliyan Murder Case: Shamli प्रशासन ने परिवार से मिलकर दिया सख्त कार्रवाई का भरोसा

CM Mohan Charan Majhi ने Odisha Police को 75 फीसदी दोषसिद्धि का लक्ष्य दिया

Nepal Flood में फंसे कुशीनगर के करन शर्मा, त्रिशूली प्रोजेक्ट से 76 कर्मी लापता