भारतीय नौसेना ने एलसीयू जहाज को शामिल किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 18, 2021

नयी दिल्ली। भारतीय नौसेना ने बृहस्पतिवार को एक ‘‘लैंडिंग क्राफ्ट यूटिलिटी शिप’’ को शामिल किया जिसका उपयोग युद्धक टैंकों और अन्य भारी हथियारों के परिवहन जैसी विभिन्न गतिविधियों के लिए किया जायेगा। भारतीय नौसेना के एक प्रवक्ता ने बताया कि लैंडिंग क्राफ्ट यूटिलिटी (एलसीयू) के आठवें तथा अंतिम और श्रेणी चार के जहाज को पोर्ट ब्लेयर में आयोजित एक कार्यक्रम में नौसेना में शामिल किया गया।

इसे भी पढ़ें: ईरान ने नए भूमिगत मिसाइल केंद्र की शुरुआत की, बल की नौसेना को बनाएंगे शक्तिशाली

जहाज को गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स लिमिटेड (जीआरएसई), कोलकाता द्वारा स्वदेशी रूप से डिजाइन और निर्मित किया गया है। अधिकारी ने कहा, ‘‘इन जहाजों के नौसेना में शामिल होने से देश की समुद्री सुरक्षा में मदद मिलेगी और यह प्रधानमंत्री के ‘मेक इन इंडिया’ और ‘आत्मनिर्भर भारत’ के दृष्टिकोण के अनुरूप है।

प्रमुख खबरें

नाइजीरिया में अमेरिका का कड़ा प्रहार: ISIS पर एयरस्ट्राइक, ईसाइयों की सुरक्षा पर उठते सवाल

सालों का टूटा रिकॉर्ड! सोना-चांदी ऐतिहासिक ऊंचाई पर, वैश्विक तनाव बना मुख्य वजह

2026 में IPO की बहार: 190+ कंपनियाँ उतरेंगी शेयर बाजार में, ₹2.5 लाख करोड़ का महासंगम

Bangladesh में सांप्रदायिक हिंसा भड़की, दो हिंदुओं की भीड़ ने ली जान, भारत में रोष