Indian Navy ने बंधक बनाए गए ईरानी पोत और 23 पाकिस्तानियों को छुड़ाया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 30, 2024

भारतीय नौसेना ने ‘‘बंधक’’ बनाए गए मछली पकड़ने वाले ईरानी पोत और उसके चालक दल के सदस्य के रूप में कार्यरत 23 पाकिस्तानी नागरिकों को समुद्री लुटेरों के खिलाफ 12 घंटे से अधिक चले अभियान के बाद छुड़ा लिया।

अधिकारियों ने यह जानकारी दी। नौसेना के प्रवक्ता की ओर से जारी एक आधिकारिक बयान के अनुसार भारतीय नौसेना की विशेषज्ञ टीमें मछली पकड़ने वाले पोत की गहन जांच कर रही हैं ताकि मछली पकड़ने के काम को फिर से शुरू करने के लिए उसे सुरक्षित क्षेत्र में ले जाया जा सके।

भारतीय नौसेना ने शुक्रवार देर शाम कहा था कि वह अगवा किए गए मछली पकड़ने वाले पोत को बचाने के लिए एक अभियान में लगी है जिस पर कथित तौर पर नौ सशस्त्र समुद्री डाकू और उसके चालक दल सवार हो गए हैं।

नौसेना ने कहा कि जहाज को बृहस्पतिवार को रोक लिया गया। इसमें कहा गया, ‘‘आईएनएस सुमेधा ने शुक्रवार तड़के एफवी ‘अल कंबर’ को रोका और बाद में आईएनएस त्रिशूल भी इसमें शामिल हो गया...।’’

घटना के समय मछली पकड़ने वाला पोत सोकोट्रा से लगभग 90 समुद्री मील (एनएम) दक्षिण पश्चिम में था और ‘‘बताया गया है कि सशस्त्र समुद्री लुटेरे उस पर सवार थे।

प्रमुख खबरें

Bada Mangal 2024: जानें कब-कब है बड़ा मंगल, आज ही नोट कर लें तिथि

Rajasthan Lift Collapse | झुंझुनू में कोलिहान खदान में अचानक गिरी लिफ्ट, घंटों तक फंसे रहे 14 अधिकारी, आखिर में सभी को सुरक्षित बचाया गया

Andhra Pradesh Accident | आंध्र प्रदेश के पलनाडु जिले में दर्दनाक सड़क हादसा, बस और लॉरी की टक्कर में छह लोगों की मौत

Bengal Coal Scam : प्रमुख संदिग्ध अनूप माझी ने आत्मसमर्पण किया, जमानत मिली