Singapore में भारतीय मूल के पूर्व मंत्री ने राष्ट्रपति चुनाव के लिए पात्रता की खातिर आवेदन किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 07, 2023

सिंगापुर। सिंगापुर में भारतीय मूल के पूर्व वरिष्ठ मंत्री थर्मन षणमुगरत्नम ने अगले महीने होने वाले राष्ट्रपति चुनाव लड़ने की पात्रता हासिल करने के लिए सोमवार को अपना आवेदन जमा किया। षणमुगरत्नम (66) ने पिछले महीने औपचारिक रूप से अपना राष्ट्रपति चुनाव अभियान शुरू किया था। उन्होंने देश की संस्कृति को दुनिया में चमकदार’’ बनाने का वादा करते हुए अपना अभियान शुरू किया। राष्ट्रपति चुनाव सितंबर में होना है। वर्तमान राष्ट्रपति हलीमा याकूब का छह साल का कार्यकाल 13 सितंबर को खत्म हो रहा है। हलीमा देश की आठवीं राष्ट्रपति और पहली महिला राष्ट्रपति हैं। स्ट्रेट्स टाइम्स समाचार पत्र की रिपोर्ट के अनुसार, षणमुगरत्नम ने पात्रता प्रमाण पत्र के लिए अपना आवेदन जमा कर दिया है।

प्रमुख खबरें

Sri Lanka Test से पहले Team India को बड़ा झटका, चोट के कारण Sai Sudharsan भी बाहर

Nag Panchami 2026: कब है नाग पंचमी? जानें तिथि, पूजा मुहूर्त, महत्व, कथा, मंत्र और पूजा विधि

Women Reservation Bill पर बोले DK Shivakumar- Kiren Rijiju को कांग्रेस की चिंता करने की ज़रूरत नहीं

उद्धव ठाकरे का केंद्र पर तीखा हमला: पुलिस कार्रवाई की Jallianwala Bagh से की तुलना, PM Modi और HM Shah से मांगे जवाब