सिगापुर जेल के कैदी से रिश्वत मांगने के आरोप में भारतीय मूल का जेल वार्डन दोषी करार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 21, 2023

सिंगापुर में भारतीय मूल के वरिष्ठ जेल वार्डन को एक कैदी को जेल से बाहर स्थानांतरित करने के बदले 133,000 सिंगापुरी डॉलर की रिश्वत मांगने के आरोप में सोमवार को दोषी ठहराया गया।

खबर के मुताबिक, अयाबू को अगले साल जनवरी में अदालत सजा सुनाएगी। अभियोजन पक्ष ने दलील दी कि अयाबू ने सिंतबर 2015 और मार्च 2016 के बीच चोंग नामक व्यक्ति से रिश्वत मांगी थी।

ये रिश्वत कार ऋण की किस्तों, घर के पुनर्निर्माण, जन्मदिन समारोह और क्रेडिट कार्ड बिल के भुगतान सहित अन्य चीजों के लिए ली गई थी। चोंग को 2005 में अपनी प्रेमिका के बेटे के साथ दुर्व्यवहार करने के आरोप में 20 साल की एहतियातन हिरासत की सजा सुनाई गई थी। दुर्व्यवहार के कारण सात वर्षीय लड़के की मौत हो गई थी।

प्रमुख खबरें

Shreyas Iyer पर BCCI का बड़ा एक्शन, पहली ही गलती पर लगा 12 लाख रुपये का भारी जुर्माना

Global Market में भूचाल: Crude Oil की तेजी ने Gold को दिया 17 साल का सबसे बड़ा झटका।

Bosnia ने रचा इतिहास! 4 बार की चैंपियन Italy को पेनल्टी में हराकर World Cup में बनाई जगह।

Gujarat को 19,000 Crore की सौगात, PM Modi बोले- Deesa Airbase से और मजबूत होगी सीमा