न्यूयॉर्क के हडसन नदी में मिला भारतीय मूल के गणितज्ञ का शव, मानसिक बीमारी से जूझ रहा था शख्स

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 16, 2021

न्यूयॉर्क। क्रिप्टोकरंसी (आभासी मुद्रा) एवं कृत्रिम मेधा के क्षेत्र में कार्यरत भारतीय मूल के 31 वर्षीय गणितज्ञ का शव यहां हडसन नदी में बहता मिला। एक मीडिया रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई। रिपोर्ट में कहा गया है कि गणितज्ञ शुव्रो बिस्वास संभवत: मानसिक बीमारी से जूझ रहे थे। ‘न्यूयॉर्क पोस्ट’ ने बताया कि शुव्रो का शव नदी में मिला। पुलिस सूत्रों ने बताया कि शुव्रो की मौत के पीछे किसी प्रकार का षड्यंत्र होने का तत्काल कोई सबूत नहीं मिला है। शुव्रो के भाई बिप्रोजीत बिस्वास (34) ने बताया कि वह और उनका परिवार इस खबर से बहुत दु:खी हैं।

इसे भी पढ़ें: अफगानिस्तान में शांति बनी रहे इसके लिए अब अमेरिका बनाएगा पाकिस्तान पर दबाव

शुव्रो के परिवार ने उससे किसी से अपने मन की बात साझा करने की अपील की थी। उन्होंने कहा, ‘‘हमने उसे पेशेवर मदद लेने के लिए मनाने की पूरी कोशिश की, लेकिन वह हमेशा इस बात से इनकार कर देता था कि उसे किसी मनोचिकित्सक की मदद की आवश्यकता है।’’ रिपोर्ट के अनुसार, शुव्रो के अपार्टमेंट के प्रबंधन ने आग लगाने, खुलेआम चाकू दिखाकर डराने और लिफ्ट में खून के धब्बे लगाने समेत कथित अजीबो-गरीब कृत्यों के कारण उन्हें इमारत से निकाले जाने का अनुरोध करते हुए मैनहट्टन सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। शहर के चिकित्सकीय जांच अधिकारी शुव्रो की मौत के कारण का पता लगाएंगे।

प्रमुख खबरें

“भारतीय प्रतिभा का अपमान बर्दाश्त नहीं होगा, ट्रंप प्रशासन को करारा जवाब देकर भारत ने लूटी दुनिया की वाहवाही

Sexual Harassment Case: Delhi Court ने Brij Bhushan Sharan Singh को जवाब दाखिल करने के लिए दिया अतिरिक्त समय

West Bengal bypoll: नंदीग्राम में BJP की हासिरानी रथ 49922 वोटों से आगे

नरेंद्र मोदी ने आपातकाल...दिल्ली आने वाली ट्रेनें रद्द होने पर भड़के अभिजीत दीपके, सौरव दास बोले- बादशाह इतना डर गए हैं कि...