Singapore में भारतीय मूल के मंत्री ने भ्रष्टाचार के आरोपों के बाद दिया इस्तीफा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 18, 2024

सिंगापुर। सिंगापुर में भ्रष्टाचार के आरोपों का सामना कर रहे भारतीय मूल के परिवहन मंत्री एस. ईश्वरन ने बृहस्पतिवार को सत्तारूढ़ पीपुल्स एक्शन पार्टी (पीएपी) से इस्तीफा दे दिया। समाचार पत्र द स्ट्रेट्स टाइम्स की खबर के अनुसार, ईश्वरन (61) संसद की सदस्यता भी छोड़ेंगे। भ्रष्ट आचरण अन्वेषण ब्यूरो (सीपीआईबी) ने अपनी जांच के तहत पिछले साल 11 जुलाई को उन्हें गिरफ्तार किया था। 

इसे भी पढ़ें: PM Modi ने भारत को दुनिया का सबसे भरोसेमंद देश बना दिया है: Ashwini Vaishnaw

परिस्थितियों को देखते हुए मुझे लगता है कि मेरे लिए कैबिनेट, संसद सदस्य के रूप में और पीएपी के सदस्य के रूप में इस्तीफा देना उपयुक्त है। ईश्वरन ने प्रधानमंत्री को 17 जनवरी को लिखे पत्र में कहा था कि वह जुलाई 2023 में सीपीआईबी जांच शुरू होने के बाद से मिले वेतन और भत्ता वापस कर देंगे।

प्रमुख खबरें

Nitish Kumar की खातिर नौ हत्याएं करवाने का Anant Singh का दावा, JDU ने नकारा

अहमदाबाद Commonwealth Games 2030 के लिए केंद्र देगा 2000 करोड़ रुपये की मदद

खैर तस्करी गिरोह पर शिकंजा, Gurugram से 15 टन अवैध लकड़ी जब्त और व्यापारी अरेस्ट

SEBI ने कल्ट डॉट फिट और ईश्वरी ग्लोबल समेत 3 कंपनियों को IPO लाने की दी हरी झंडी