भारतीय मूल सांसद प्रीति पटेल ने बोरिस जॉनसन को अपना समर्थन देने की घोषणा की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 10, 2019

लंदन। कंजरवेटिव पार्टी की भारतीय मूल की सांसद प्रीति पटेल ने सोमवार को बोरिस जॉनसन को अपना समर्थन देने की घोषणा की। ब्रेक्जिट की मुखर समर्थक रही पटेल के बारे में अनुमान लगाया जा रहा था कि वह खुद चुनाव में उतर सकती हैं। 

इसे भी पढ़ें: टेरेसा मे ने दिया इस्तीफा, कार्यवाहक प्रधानमंत्री के तौर पर संभालेंगी कामकाज

माना जा रहा है कि टेरेसा मे केबिनेट में विदेश मंत्री रहे जॉनसन अगले प्रधानमंत्री और कंजरवेटिव पार्टी के नेता पद के लिए चल रही दौड़ में सबसे आगे हैं। पूर्व अंतरराष्ट्रीय विकास मंत्री पटेल ने कहा कि उनका मानना ​​है कि जॉनसन भी भारत जैसे देशों के साथ ब्रिटेन के संबंधों को मजबूत बनाने के लिए सही उम्मीदवार हैं। 47 वर्षीय पटेल ने कहा कि बोरिस जॉनसन आशावाद की भावना को बढ़ावा देंगे और हमारे दो महान देशों के बीच संबंधों को मजबूत बना कर दुनिया में हमारे कद को बढ़ाएंगे। 

प्रमुख खबरें

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह