Indian-origin के दक्षिण अफ्रीकी स्वतंत्रता सेनानी मूसी मूला का निधन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 26, 2023

जोहानिसबर्ग। भारतीय मूल के दक्षिण अफ्रीकी स्वतंत्रता सेनानी मूसा ‘मूसी’ मूला का शनिवार को निधन हो गया। वह लंबे वक्त से बीमार थे। वह 88 वर्ष के थे। छोटे से शहर क्रिस्टियाना में जन्मे मूला ने ‘ट्रांसवाल इंडियन कांग्रेस’ (टीआईसी) की युवा शाखा के लिए काम करते समय रंगभेद का विरोध करने वाले पोस्टर गुप्त रूप से लगाने में सक्रिय भूमिका निभाई थी। बाद में मूला को टीआईसी के कार्यकारी के रूप में चुना गया था। उन्होंने इसके पूर्णकालिक आयोजक के रूप में भी सेवा दी थी। मूला को कई बार गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था लेकिन वह और तीन अन्य ‘मार्शल स्वाक्यर’ थाने से भाग गए थे।

इसे भी पढ़ें: Khalistan Supporters ने वाशिंगटन में भारतीय दूतावास पर हिंसा भड़काने की कोशिश की

गैर कानूनी तरीके से दक्षिण अफ्रीका छोड़ने के बाद मूला दार-एस-सलाम में अफ्रीकी नेशनल कांग्रेस (एएनसी) के निर्वासित नेताओं के साथ मिल गए। एएनसी ने 1969 में मूला को तत्कालीन बंबई में तैनात किया था जहां एएनसी का पहला विदेशी मिशन स्थित था। राजनीतिक बंदी के रूप में नेल्सन मंडेला की 27 साल बाद रिहाई के पश्चात 1990 में मूला वतन लौटे। साल 1994 में मंडेला के राष्ट्रपति चुने जाने के बाद मूला को ईरान में दक्षिण अफ्रीका का राजदूत नियुक्त किया गया। इसके बाद वह पाकिस्तान में उच्चायुक्त भी रहे। मूला के तीन बच्चे हैं। उनके अंतिम संस्कार के बारे कोई घोषणा अभी नहीं की गई है।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

ट्रैफिक कैमरों से लेकर फोन नेटवर्क तक, Israel ने कैसे बुना Supreme Leader Khamenei की हत्या का डिजिटल जाल?

US-Israel-Iran War Live Updates: Riyadh में US Embassy पर Drone Attack, भड़के Donald Trump बोले- जल्द लेंगे बदला!

West Asia में जंग की आग, Crude Oil की कीमतों में रिकॉर्ड उछाल, Iran संकट से सहमा बाजार।

Middle East महासंग्राम के चौथे दिन Israel का दुनिया को हिला देने वाला बयान, Benjamin Netanyahu बोले- अब होगी अनंत शांति...