शादी के बंधन में बंधे जसप्रीत बुमराह, स्पोर्ट्स एंकर संजना के साथ लिए फेरे

By निधि अविनाश | Mar 15, 2021

टीम इंडिया के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और स्पोर्ट्स एंकर संजना गणेश की शादी 14 मार्च को गोवा में हुई। रिपोर्टों के अनुसार, शादी में केवल कुछ ही परिवार के सदस्य शामिल हुए और किसी को भी मोबाइल फोन कार्यक्रम स्थल में ले जाने की अनुमति नहीं थी। टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार,  कोरोना महामारी के मद्देनजर बुमराह की शादी में  20 से अधिक मेहमान शमिल नहीं हुए। खबर के मुताबिक, बुमराह की प्री-वेडिंग रस्में रविवार को गोवा में पूरी हुईं और शादी सोमवार को हुई। बता दें कि सुर्खियों से दूर रहने के लिए मेहमानों को फोन नहीं ले जाने के लिए कहा गया था। 

इसे भी पढ़ें: इयोन मोर्गन ने स्वीकारा, कहा- टीम इंडिया ने धीमी पिच पर हमारी कमजोरियों की कलई खोल दी

टेस्ट टीम से बाहर किए जाने के बाद, बुमराह को इंग्लैंड के खिलाफ चल रही पांच मैचों की श्रृंखला के लिए भारत की टी 20 आई टीम में शामिल नहीं किया गया था। बुमराह की अगले सत्र में इंडियन प्रीमियर लीग आईपीएल में वापसी करने की उम्मीद है जो पूरी तरह से भारत में खेला जाएगा और 09 अप्रैल से शुरू होने वाला है। 

प्रमुख खबरें

AAP का केंद्र पर हमला, जंतर-मंतर प्रदर्शन से पहले हिरासत पर लगाया काला आपातकाल का आरोप

Dhruv Rathee को हिरासत में लेने के विरोध में कॉजपा ने जंतर-मंतर 2.0 का किया ऐलान

CJP Protest at Jantar Mantar | मोदी ने हार स्वीकार कर ली है..., जंतर-मंतर के प्रस्तावित प्रदर्शन से बोले कॉजपा संस्थापक अभिजीत दीपके

Manipur के Kamjong में महिला की हत्या के बाद भड़की हिंसा, धारा 162 लागू