भारतीय खिलाड़ियों ने चीन जूनियर और कैडेट ओपन में दो कांस्य पदक जीते

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 18, 2019

मुंबई। भारत के जूनियर टेबल टेनिस खिलाड़ियों ने चीन के ताइकांग में खेले गये जूनियर बालक एवं जूनियर बालिका टीम वर्ग में कांस्य पदक हासिल किये। सोमवार को यहां जारी विज्ञप्ति के मुताबिक 2019 आईटीटीएफ जूनियर सर्किट गोल्डन श्रृंखला के इस टूर्नामेंट में वडोदरा के मानुष शाह ने जूनियर बालक वर्ग में कांस्य पदक जीता। 

दमदार प्रदर्शन के साथ सेमीफाइनल में पहुंचने वाले इस खिलाड़ी कोस्थानीय दावेदार काइयुआन कुआन से 0-4 (4-11, 10-12, 7-11, 4-11) से हारकर कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा। स्वस्तिक घोष और प्राप्ति सेन की युगल जोड़ी ने बालिका वर्ग में कोरिया, चीनी ताइपै और स्वीडन की जोड़ियों को मात देने के बाद सेमीफाइनल में जगह पक्की की। सेमीफाइनल में उन्हें चीन की जोड़ी ने 3-0 से हरा दिया जिससे उन्हें कांस्य पदक मिला।

प्रमुख खबरें

President Droupadi Murmu ने NDPS एक्ट से टकराव पर लौटाया West Bengal का गुंडा रोधी बिल

Kusal Mendis ने England के खिलाफ 82 गेंदों में पूरा किया ODI शतक, बनाए कई रिकॉर्ड

Daiichi मामले में Fortis Healthcare को Supreme Court से झटका, फॉरेंसिक ऑडिट का आदेश बरकरार

Asian Games Archery: Dhiraj Bommadevara की अगुवाई में भारतीय दल करेगा अभियान का आगाज