भारतीय पैरा तीरंदाजों ने फाजा विश्व रैंकिंग टूर्नामेंट में एक स्वर्ण , दो रजत पदक जीते

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 25, 2021

दुबई। पैरा तीरंदाज राकेश कुमार और श्याम सुंदर स्वामी ने सातवें फाजा पैरा तीरंदाजी विश्व रैंकिंग टूर्नामेंट के अंतिम चार चरण में शानदार प्रदर्शन करके पुरूष कंपाउंड वर्ग के फाइनल में प्रवेश कर लिया। ज्योति बालियान ने भी रूस की जियोवा अनास्तासिया को 139 . 138 से हराकर फाइनल में जगह बनाई। अब भारतीय तीरंदाज कम से कम दो रजत और एक स्वर्ण पदक जीत सकेंगे। सेमीफाइनल में राकेश ने तुर्की के आयगन एर्डोगन को 143 . 138 से मात दी। इससे पहले स्वामी ने स्लोवाकिया के मार्सल पावलिक को 145 . 143 से हराया।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर