Covid-19 के दौरान भारत के फार्मा सेक्टर पर भरोसा दुनिया भर में बढ़ा: PM Modi

By रितिका कमठान | Mar 06, 2023

कोरोना वायरस काल के दौरान भारत का फार्मा सेक्टर लगातार काम करता रहा और महामारी से बचाव के लिए दुनिया भर में वैक्सीन पहुंचाने का प्रयास किया। महामारी के इस काल के दौरान भारत के फार्मा सेक्टर के प्रति दुनिया भर का विश्वास बढ़ा है।  

प्रधानमंत्री ने कहा, "कोविड-19 महामारी के दौरान जिस तरह से भारत के फार्मा क्षेत्र ने दुनिया भर में भरोसा हासिल किया है, वह अभूतपूर्व था। हमें इसका लाभ उठाना होगा।" बता दें कि सरकार द्वारा आयोजित किए जा रहे 12 वेबिनार की श्रृंखला में यह नौवां वेबिनार था। वेबिनार की मेजबानी के पीछे का उद्देश्य केंद्रीय बजट 2023 में घोषित पहलों के प्रभावी कार्यान्वयन के लिए विचारों और सुझावों की तलाश करना है।

 गौरतलब है कि भारत ने सिर्फ कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के लिए जीवन रक्षक वैक्सीन को ना सिर्फ भारत में पहुंचाया बल्कि दुनिया भर में टीकों की आपूर्ति भी की। वैक्सीन मैत्री के तहत भारत ने महामारी के दौरान 100 देशों को टीके की आपूर्ति की और करीब 150 देशों को दवा उपलब्ध कराई। वेबिनार के दौरान पीएम मोदी ने यह भी कहा कि उनकी सरकार का फोकस स्वास्थ्य क्षेत्र में अधिक प्रौद्योगिकी का उपयोग करना है।

उन्होंने कहा कि हम डिजिटल स्वास्थ्य आईडी प्रणाली के जरिए सभी नागरिकों को समय पर स्वास्थ्य सेवा देना चाहते है। सरकार ई संजीवनी टेलीमेडिसिन सेवा के जरिए 10 करोड़ टेली परामर्श किए है। लोगों को अपने घरों के पास परीक्षण सुविधाएं और बेहतर प्राथमिक स्वास्थ्य देखभाल मिलनी चाहिए। 

प्रमुख खबरें

West Bengal Bypolls: सुबह नौ बजे तक नंदीग्राम में 20.89 और रेजीनगर में 18.05 फीसदी वोटिंग

INDIA Alliance Protest | राहुल गांधी और प्रियंका की अगुवाई में INDIA ब्लॉक का बड़ा प्रदर्शन: संसद से निर्वाचन आयोग तक मार्च, CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग

दुबई के मुसलमान अच्छे, तो पाकिस्तानी क्यों खराब? Mika Singh ने भारत-पाक रिश्तों पर दिया बेबाक बयान, दुबई से तुलना कर उठाये गंभीर सवाल

Prabhasakshi NewsRoom: Iran के डर से America ने UK से हटाए अपने B-1 Bombers, महाशक्ति के पसीने छूटते देख दुनिया हैरान!