कैमरा-बैटरी हुए पुराने, नया Smartphone खरीदने से पहले 90% भारतीय AI और डिजाइन पर दे रहे ध्यान

By दिव्यांशी भदौरिया | May 01, 2026

आजकल मार्केट में कंपनी कई तरह के स्मार्टफोन्स को लॉन्च कर रही हैं। मार्केट के साथ-साथ ग्राहकों की पसंद भी बदल गई है। फ्लिपकार्ट और काउंटर पॉइट रिसर्च द्वारा जारी की गई।  ' Smartphone Insights Report 2026 ' रिपोर्ट के अनुसार, भारत का स्मार्टफोन बाजार में बदलाव नजर आ रहा है। 

ग्राहक केवल स्पेसिफिकेशन के आधार पर फोन अपग्रेड नहीं करना चाहते। वे इसके बजाय फोन के और भी फैक्टर देखते हैं। रिपोर्ट में बताया गया है कि ग्राहकों की पसंद में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) मुख्य भूमिका निभा रहे हैं।

AI क्षमताओं पर अधिक ध्यान

इस रिपोर्ट से पता चला है कि अब स्मार्टफोन ग्राहक सिर्फ हार्डवेयर में छोटे-मोटे सुधारों के लिए अपग्रेड करने बजाय फोन की परफॉर्मेंस, AI क्षमताओं, डिजाइन और लंबे समय तक मिलने वाले फायदे की तरफ बढ़ रहे हैं।  रिपोर्ट के मतुाबिक, 89 प्रतिशत यूजर्स का कहना है कि एआई फीचर्स पर निर्भर कर रहा है। 

गौरतलब है कि अब AI स्मार्टफोन के रोजमर्रा के इस्तेमाल का हिस्सा बन चुका है। वॉइस असिस्टेंस, सर्च कंटेट बनाना और पर्सनलाइजेशन के लिए एआई का काफी इस्तेमाल होता है। ग्राहक अब एडवांस्ड AI की तरफ बढ़ रहा है। 

जनरेशन के हिसाब से अलग है यूज

AI का इस्तेमाल अलग-अलग डेमोग्राफिक्स के हिसाब से अलग-अलग होता है। हर जनरेशन के लिए इसका इस्तेमाल और जरुरत अलग है।

Gen Z यूजर्स खासतौर से एआई का इस्तेमाल कंटेट बनाने और मनोंरजन के लिए करते हैं।

दूसरी तरफ, मिलेनियल्स इसका इस्तेमाल प्रोडक्टिविटी और प्लानिंग के लिए कर रहे हैं।

महिला यूजर्स अपने प्रतिदिन कामों में मदद और जीवनशैली से जुड़े कामों के लिए AI पर ज्यादा निर्भर हो रही है।

 AI क्यों बन रही प्राथमिकता?

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के तेजी से विकसित होने के साथ स्मार्टफोन अब सिर्फ एक साधारण डिवाइस नहीं रह गए हैं, बल्कि पहले से कहीं ज्यादा समझदार और प्रोएक्टिव हो गए हैं। अब इनसे उम्मीद की जाती है कि ये यूजर की जरूरतों और इरादों को समझकर अपने आप कई काम आसान बना दें। AI तकनीक की मदद से स्मार्टफोन तेज, स्मार्ट और परिस्थितियों के अनुसार बेहतर प्रतिक्रिया देने में सक्षम हो गए हैं। पहले जहां ये उन्नत फीचर्स केवल महंगे प्रीमियम फोन्स में ही देखने को मिलते थे, वहीं अब 15,000 से 20,000 रुपये की रेंज वाले मिड-रेंज स्मार्टफोन्स में भी इनका प्रभाव साफ नजर आने लगा है।

डिजाइन, कलर और कीमत पर लोग दे रहे ध्यान

   - AI के अलावा ग्राहक डिजाइन को महत्व दे रहे हैं। 64 प्रतिशत लोग रंगीन डिवाइस पसंद करते हैं और यूजर्स अपनी पसंद के रंगों के लिए 5 प्रतिशत अतिरिक्त भुगतान करने को भी तैयार है। इस तरह का नेचर महिलाओं, जनरेशन Z के यूजर्स और टियर-2 बाजारों के उपभोक्ताओं में देखने को मिल रही है।

 - करीब 60 प्रतिशत लोग पूरी कीमत बसूलने को प्राथमिकता देते हैं। उसके बाद 57 प्रतिशत लोग ब्रांड पर भरोसे को और 56 प्रतिशत यूजर ऑनलाइन रिव्यू को प्राथमिकता देते हैं।

  - वहीं, 5 प्रतिशत लोग बेहतर परफॉर्मेंस के लिए ज्यादा पैसे देने को तैयार हैं, बल्कि 57 प्रतिशत लोग कैमरे में सुधार को प्राथमिकता देते हैं।

प्रमुख खबरें

Delhi में आतिशबाजी के बाद Air Quality गंभीर, 20 निगरानी केंद्रों पर AQI खतरनाक स्तर पर

West Bengal में Kali Puja पर उमड़ी भारी भीड़, दक्षिणेश्वर और कालीघाट में लगीं कतारें

Delhi में पाबंदियों की अनदेखी कर देर रात तक फूटे Firecrackers, AQI 376 तक पहुंचा

Thailand में शुरू हुआ 27 दिवसीय Grand Diwali Festival, PM ने किया शुभारंभ