लघु वित्त बैंक में तब्दील होगा भारतीय डाक भुगतान बैंक

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 01, 2019

नयी दिल्ली। डाक विभाग ने भारतीय डाक भुगतान बैंक को लघु वित्त बैंक में तब्दील करने का निर्णय किया है। इससे ग्राहकों को छोटे कर्ज की पेशकश की जा सकेगी। डाक विभाग ने बुधवार को एक बयान में यह जानकारी दी। 

इसके अलावा विभाग ने भारतीय डाक भुगतान बैंक के लिये 100 दिनों में एक करोड़ खाते खोलने का भी लक्ष्य रखा है। बयान के अनुसार श्रीनगर में आज सम्पन्न हुए भारतीय डाक के सर्किल प्रमुखों के दो दिन के सालाना सम्मेलन में यह निर्णय किया गया। इसके अनुसार भारतीय डाक भुगतान बैंक को लधु रिण बैक का रूप दिया जाएगा। यह बैक व्यक्तियों और सूक्ष्म एवं लघु इकाइयों को उनके पास जा कर कर्ज उपलब्ध कराएगा।

प्रमुख खबरें

Spain ने किया Team का ऐलान, Real Madrid के सितारे बाहर, Lamine Yamal पर खेला बड़ा दांव

World Cup से पहले Lionel Messi के Last Match में ड्रामा, चोट की आशंका से मैदान छोड़ा

सेबी का Options Trading पर बड़ा दांव, Live Market में जुड़ेंगे नए Strike Price

US-Iran डील की उम्मीद और Crude Oil में गिरावट का असर, Sensex में 1000 अंकों का बड़ा उछाल