Asian Para Games: पावरलिफ्टर अशोक ने 65 किग्रा वर्ग में 192 किलो उठाकर जीता रजत पदक

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Oct 20, 2026

भारत के अशोक ने एशियाई पैरा खेलों में पुरूषों की 65 किलो पावरलिफ्टिंग स्पर्धा में रजत पदक जीता। पिछली बार कांस्य जीतने वाले 37 वर्ष के अशोक ने 192 किलो वजन उठाया। चीन के पैरालम्पिक चैम्पियन जोउ यि ने 216 किलो वजन उठाकर स्वर्ण पदक जीता।

सोनीपत जिले के गोहाना के रहने वाले अशोक को बचपन में पोलियो हो गया था। पैरा पावरलिफ्टिंग एक बेंच प्रेस प्रतियोगिता है जिसमें शरीर के ऊपरी हिस्से की ताकत की परीक्षा ली जाती है। इसमें केवल एक ही स्पर्धा होती है लेकिन खिलाड़ी अलग-अलग वजन श्रेणियों में हिस्सा लेते हैं।

पावरलिफ्टिंग में भाग लेने वाले खिलाड़ियों के कूल्हों या पैरों में कोई शारीरिक अक्षमता होती है। राष्ट्रमंडल खेलों के कांस्य पदक विजेता झंडू कुमार आठ प्रतियोगियों में पांचवें स्थान पर रहे। उन्होंने 190 किलो वजन उठाया।

वह अगले दो प्रयास में 195 किलो वजन नहीं उठा सके। मलेशिया के अनक गस्टिन ने 225 किलो वजन उठाकर स्वर्ण पदक जीता। महिलाआं के 61 किलो तक के वर्ग में सुमन देवी छठे और सीमा रानी सातवें स्थान पर रहीं।

सुमन का सर्वश्रेष्ठ प्रयास 101 किलो रहा जबकि सीमा के दो प्रयास नाकाम रहे और एकमात्र वैध प्रयास में उन्होंने 96 किलो वजन उठाया।

प्रमुख खबरें

Asian Para Games में Simran ने 200m T12 में जीता Gold, Tejalben को Bronze

SBSP चीफ Om Prakash Rajbhar को झटका, चंदौली में दर्जनों पदाधिकारियों ने दिया इस्तीफा

BEL में Project Engineer पदों पर निकली भर्ती, 27 अक्तूबर तक bel-india.in पर करें आवेदन

Freelancer और प्रोफेशनल्स बन रहे Digital Nomad, लैपटॉप और इंटरनेट से दुनिया भर में कर रहे काम