BEL में Project Engineer पदों पर निकली भर्ती, 27 अक्तूबर तक bel-india.in पर करें आवेदन

By दिव्यांशी भदौरिया | Oct 20, 2026

अगर आप काफी समय से सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए हैं। असल में भारत के रक्षा मंत्रालय की कंपनी भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड यानी कि BEL में प्रोजेक्ट इंजीनियर-1 के रिक्त पदों पर भर्ती निकाली गई है। बता दें कि, यह भर्ती कॉन्ट्रैक्ट बेसिस पर निकाली गयी है। इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन के जरिए बीईएल की ऑफिशियल वेबसाइट bel-india.in पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं।

पात्रता एवं मापदंड

आवेदन करने वाले उम्मीदवार को मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान या कॉलेज से कंप्यूटर साइंस/इलेक्ट्रॉनिक्स और कम्युनिकेशन में बी.ई/बीटेक की डिग्री/संबंधित क्षेत्र में सर्टिफिकेट और निर्धारित कार्य करने का अनुभव होना चाहिए। आवेदन करते समय उम्मीदवार की अधिकतम आयु 32 साल से ज्यादा ने हो। वहीं आरक्षित वर्ग को ऊपरी आयु में नियमानुसार छूट मिलेगी। बता दें कि, उम्र की गणना 1 अक्तूबर 2026 के आधार पर की जाएगी।

एप्लीकेशन प्रॉसेस

- सबसे पहले आप बीईल की आधिकारिक वेबसाइट bel-india.in पर जाना होगा।

- फिर वेबसाइट के होम पेज पर आपको करियर के लिंक पर क्लिक करना होगा।

- अब आपको प्रोजेक्ट इंजीनियर के लिंक दिखाई देगा।

- अगर आप फ्रेशर कैंडिडेट के लिंक पर क्लिक करें और रजिस्ट्रेशन कर लें।

- फिर लॉग-इन के जरिए से आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर लेनी है।

- आखिर में पूर्ण रुप से भरे हुए आवेदन पत्र का प्रिंटआउट निकालकर भविष्य के लिए सेफ रख लें।

चयन प्रक्रिया एवं वेतन

जो लोग इस भर्ती में शामिल होना चाहते हैं, आवेदन के बाद आपको लिखित परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा। लिखित परीक्षा 85 अंकों के लिए आयोजित की जाएगी। वहीं, जो उम्मीदवार परीक्षा में निर्धारित कटऑफ अंक प्राप्त कर लें। उनको इंटरव्यू प्रक्रिया के लिए आमंत्रित किया जाएगा। भर्ती के लिए चयनित होने वाले उम्मीदवार को 50,000 प्रति माह सैलरी मिलेगी। 3 साल तक नियुक्ति प्रदान की जाएगी। प्रत्येक वर्ष 5000 रुपये वेतन में बढ़ोत्तरी होगी। फिर बीमा प्रीमियम, पोशाक भत्ता, सिलाई प्रभार, फुटवियर भत्ता आदि के लिए प्रतिवर्ष 12 हजार अलग से मिलेंगे।

प्रमुख खबरें

भारत रिफाइनिंग महाशक्ति, US प्रतिनिधिमंडल करेगा Reliance से बात: Marco Rubio

भारत-अमेरिका ट्रेड डील जल्द होगी फाइनल? Marco Rubio ने दिया बड़ा अपडेट

Pre-Wedding Shoot के लिए 5 ऑफबीट Locations, जीरो वैली से ओरछा तक मिलेंगे बेहतरीन नजारे

Mumbai Airport की क्षमता में 50 लाख यात्रियों की कटौती की तैयारी, Navi Mumbai जाएंगे स्लॉट