Kashmir के बाद अब Mizoram में गूँजेगी रेल की सीटी, देश के कोने-कोने को Rail Network से जोड़ रहे PM Modi

By नीरज कुमार दुबे | Jun 30, 2025

मोदी सरकार के कार्यकाल में भारतीय रेल उन स्थलों तक भी पहुँची है जहां रेलवे का सपना तो बहुत पहले देखा गया लेकिन उसे पूरा करने की दिशा में पहले की सरकारों ने कोई बड़े कदम नहीं उठाये थे। हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर में चिनाब पुल का उद्घाटन किया था जिससे कश्मीर घाटी का राष्ट्रीय रेल नेटवर्क से जुड़ने का सपना पूरा हुआ। अब सुदूर पूर्वोत्तर के राज्य मिजोरम की राजधानी आइजोल को देश के रेल नेटवर्क से जोड़ने के लिए निर्धारित 51.38 किलोमीटर लंबी बैराबी-सैरांग रेल लाइन भौगोलिक और साजोसामान से जुड़ी चुनौतियों को पार करते हुए बन कर तैयार हो चुकी है। पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे (एनएफआर) के एक अधिकारी ने कहा है, ‘‘रेलवे सुरक्षा आयुक्त (सीएसआर) की मंजूरी के साथ यह लाइन तैयार है और बहुत जल्द प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इसका उद्घाटन करेंगे।’’

प्रमुख खबरें

Kolkata में Football Friendly मैच में भारतीय महिला टीम रूस से 0-4 से पराजित

19 वर्षीय Mirra Andreeva ने पहली बार Alexandrova को हराकर China Open सेमीफाइनल में जगह बनाई

Haryana में INDIA Bloc का प्रदर्शन, मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग

Delhi Traffic Police के कैमरों ने हर मिनट काटे 10 चालान, वसूली की दर बेहद कम