कोरोना वायरस महामारी के कारण भारतीय रेलवे ने उठाया 36,000 करोड़ रुपये का नुकसान

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 23, 2021

जालना। केंद्रीय मंत्री रावसाहेब दानवे ने रविवार को कहा कि कोरोना वायरस महामारी के दौरान रेलवे को 36,000 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। इसके साथ ही उन्होंने मालगाड़ियों को राष्ट्रीय परिवाहक के लिए वास्तविक रूप से राजस्व उपलब्ध कराने वाला करार दिया। उन्होंने यह भी कहा कि मुंबई-नागपुर एक्सप्रेसवे के साथ एक बुलेट ट्रेन परियोजना को क्रियान्वित किया जाएगा, जो वर्तमान में निर्माणाधीन है। रेल राज्य मंत्री जालना रेलवे स्टेशन पर एक अंडरब्रिज के शिलान्यास समारोह को संबोधित कर रहे थे।

इसे भी पढ़ें: मध्य प्रदेश: छिंदवाड़ा में गुब्बारे में हवा भरने वाला गैस सिलेंडर फटा, दो लोगों की मौत

दानवे ने कहा कि रेलवे ने वेस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर परियोजना शुरू की गई है, जो नवी मुंबई को दिल्ली से जोड़ेगी। वहीं, कार्यक्रम में मौजूद महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने कहा कि राज्य सरकार ने मानसिक बीमारियों से पीड़ित लोगों के इलाज के लिए जालना में एक अस्पताल को मंजूरी दी है। उन्होंने कहा कि इस सुविधा से मराठवाड़ा क्षेत्र को लाभ होगा।

प्रमुख खबरें

तमिलनाडु में CPI और CPM ने दो सीटों पर उतारे उम्मीदवार, मुकाबला हुआ पांच कोणीय

Manchester United छोड़ना चाहते हैं युवा फुटबॉलर JJ Gabriel, Barcelona की नजर

BRICS Summit से गया शांति का संदेश, Mirwaiz Umar Farooq बोले- कूटनीति से ही थमेगा टकराव

Kishau Dam Project पर 6 राज्यों ने किए दस्तखत, Amit Shah बोले- 10वां जल विवाद सुलझा