Commonwealth Kabaddi Championship: भारतीय पुरुष और महिला टीमें धमाकेदार जीत के साथ फाइनल में

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Oct 31, 2026

भारतीय पुरुष और महिला टीम ने शुक्रवार को यहां अपने-अपने सेमीफाइनल मुकाबलों में एकतरफा जीत दर्ज करके पहली राष्ट्रमंडल कबड्डी चैंपियनशिप के फाइनल में प्रवेश कर लिया। खिताबी मुकाबले में पुरुष टीम का सामना श्रीलंका से, जबकि महिला टीम की भिड़ंत युगांडा से होगी। भारतीय पुरुष टीम ने बांग्लादेश को 56-27 से करारी शिकस्त दी, जबकि महिला टीम ने श्रीलंका को 39-14 से हराया।

रेडिंग में नवीन कुमार और नीरज नरवाल ने अगुवाई की, जबकि दीपक एस. और शुभम शिंदे ने डिफेंस की जिम्मेदारी संभाली। भारतीय टीम ने पहले हाफ के समाप्त होने से आठ मिनट पहले बांग्लादेश को दूसरी बार ऑल-आउट करके मध्यांतर तक 28-8 की मजबूत बढ़त हासिल कर ली थी। मध्यांतर के बाद भी मेजबान टीम का दबदबा कायम रहा और मैच में 10 मिनट शेष रहते भारत ने अपनी बढ़त 38-16 कर ली।

भरत हुड्डा ने बांग्लादेश की डिफेंस को लगातार छकाया और मुकाबला समाप्त होने से चार मिनट पहले विरोधी टीम को एक बार फिर ऑल-आउट करने में मदद की। इससे भारत की बढ़त 49-20 हो गई। इसके बाद टीम ने 56-27 से बड़ी जीत दर्ज की।

पुरुष वर्ग के दूसरे सेमीफाइनल में श्रीलंका ने केन्या को 28-24 से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया। भारतीय महिला टीम ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए मध्यांतर तक 24-7 की बढ़त बना ली और अंततः श्रीलंका को 39-14 से हरा दिया।

प्रमुख खबरें

Nashik में Simhastha Kumbh की पूर्व संध्या पर निकली महाध्वज ग्राम परिक्रमा

Kolkata भगदड़: बिहार के दो मृतकों के परिजनों को बंगाल सरकार ने दिए 25-25 लाख रुपये

INDIA Alliance की रामलीला मैदान रैली के लिए Haryana Congress ने बनाई रणनीति

Allahabad High Court की युवा वकीलों को सलाह, Social Media पर Likes नहीं मुकदमों की तैयारी पर दें ध्यान