ट्रेन में ले जाना है Pet? जानें Indian Railways के नए Rules, बुकिंग और किराए की पूरी जानकारी

By एकता | May 07, 2026

पहले की तुलना में अब अपने पेट्स के साथ सफर करना काफी आसान हो गया है। आजकल ऑटो और बस से लेकर कैब तक में पेट-फ्रेंडली ट्रैवल की सुविधा मिल जाती है। यहां तक कि लोग अब ट्रेन में भी अपने पालतू जानवरों को साथ ले जा सकते हैं। हालांकि, पहले ट्रेन में पेट्स के साथ यात्रा करना थोड़ा सिरदर्दी भरा काम था, लेकिन अब वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों में 'पेट बॉक्स' (Indian Railways Pet Box) की सुविधा आने से यह प्रक्रिया बहुत सरल हो गई है।

इसे भी पढ़ें: Kedarnath Yatra के लिए बना रहे हैं प्लान? ये रही पूरी Packing Checklist, इन बातों का रखें ध्यान

बुकिंग की प्रक्रिया क्या है?

पेट बॉक्स की बुकिंग के लिए फिलहाल कोई ऑनलाइन सिस्टम उपलब्ध नहीं है। इसके लिए आपको रेलवे स्टेशन के पार्सल या लगेज ऑफिस जाना होगा। ध्यान रखें कि ट्रेन छूटने से कम से कम 3 घंटे पहले स्टेशन पहुंचना जरूरी है, क्योंकि वहां डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और अन्य औपचारिकताएं पूरी की जाती हैं। प्रक्रिया पूरी होने के बाद आपको अपने पेट के लिए एक अलग टिकट दिया जाता है।

ये जरूरी दस्तावेज जरूर रखें

सफर पर निकलने से पहले कुछ कागजात तैयार रखना अनिवार्य है। आपके पास वेट द्वारा जारी फिटनेस सर्टिफिकेट होना चाहिए, जो यात्रा से 24–48 घंटे के भीतर बना हो। इसके अलावा, पेट का वैक्सीनेशन रिकॉर्ड भी साथ रखें। यदि ये दस्तावेज नहीं होंगे, तो बुकिंग कैंसिल की जा सकती है।

इसे भी पढ़ें: Kailash Mansarovar Yatra 2026 के लिए Registration शुरू, विदेश मंत्रालय की वेबसाइट पर जाकर करें अप्लाई

पेट्स के साथ ट्रेवल करने से पहले जरूरी शर्तें जान लें

पेट बॉक्स की सुविधा का लाभ उठाने के लिए आपके पास उसी ट्रेन का कंफर्म टिकट होना चाहिए। अगर आपका टिकट RAC या वेटिंग में है, तो आप इस सुविधा का उपयोग नहीं कर पाएंगे। जहां तक खर्च की बात है, तो पेट का किराया उसके वजन के आधार पर तय होता है। आमतौर पर यह ₹30 प्रति किलो के हिसाब से चार्ज किया जाता है, जिसका भुगतान बुकिंग के समय ही करना होता है।

पेट्स के साथ ट्रेवल करते समय बरतें ये सावधानियां

पेट बॉक्स की सुविधा अभी सभी रूट्स और ट्रेनों में उपलब्ध नहीं है, इसलिए यात्रा से पहले इसकी जानकारी जरूर जुटा लें। यदि आप परिवार या दोस्तों के साथ जा रहे हैं, तो अधिक सावधानी बरतें ताकि पालतू जानवर को कोई असुविधा न हो। साथ ही, भीषण गर्मी की स्थिति में पेट्स के साथ सफर करने से बचना चाहिए, बहुत जरूरी होने पर ही उन्हें साथ ले जाएं।

प्रमुख खबरें

Katrina Kaif के Postpartum Look पर उठे सवाल, डिलीवरी के बाद शरीर को रिकवर होने में क्यों लगता है वक्त

यौन शोषण के मामले में बृजभूषण शरण सिंह की बढ़ेंगी मुश्किलें? फिर कोर्ट पहुंचीं 4 महिला रेसलर, याचिका में फैसले को पुरानी सोच वाला बताया

IIT Bombay पहुंचे Ramdas Athawale, प्रोफेसर सूर्यनारायण डूला पर कार्रवाई की उठाई मांग

Juhu में एक लड़की को देखकर क्यों बेचैन हो गई थीं Tillotama Shome? पोस्ट में बताया पूरा अनुभव