Kedarnath Yatra के लिए बना रहे हैं प्लान? ये रही पूरी Packing Checklist, इन बातों का रखें ध्यान

Kedarnath Yatra
ANI

केदारनाथ यात्रा की योजना बना रहे हैं तो पैकिंग का विशेष ध्यान रखें, क्योंकि 18 किमी की कठिन चढ़ाई और बदलते मौसम के लिए गर्म कपड़े, ट्रेकिंग शूज़, रेनकोट और फर्स्ट-एड किट बेहद जरूरी हैं। यात्रा के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और पहचान पत्र जैसे जरूरी डॉक्यूमेंट्स साथ रखना अनिवार्य है।

क्या आप भी इस बार केदारनाथ जाने का प्लान बना रहे हैं। केदारनाथ धाम के कपाट 23 अप्रैल 2026 से खुल चुके हैं। इस समय शिव भक्तों का यहां पर भीड़ लगी हुई है। रोजाना भक्तों का टोली धाम में पहुंच रही है। यहां जाने का हर किसी का सपना होता है। लेकिन यह जाना इतना आसान नहीं होता है। क्योंकि केदारनाथ बाबा के दर्शने के लिए पहाड़ों पर कठिन चढ़ाई करनी पड़ती है, यहां मौसम कभी भी बदल जाता है और कभी भी सही हो जाता है। इसलिए केदारनाथ धाम पहुंचने के लिए पहले से ही रजिस्ट्रेशन, होटल और टिकट बुकिंग करनी पड़ती है। 

केदारनाथ पहुंचने से पहले आपको पैकिंग पर खास ध्यान देना पड़ता है। आइए आपको बताते हैं यात्रा के लिए कौन-सी चीजों को अपने साथ ले जाना काफी जरुरी है।

16 से 18 किलोमीटर करनी पड़ती है चढ़ाई

गौरतलब है कि केदारनाथ पहुंचने के लिए कठिन चढ़ाई करनी पड़ती है। समुद्र तल से इसकी ऊंचाई करीब 3,500 मीटर है। यहां पर पहुंचने के लिए गौरीकुंड से करीब 16 से 18 किलोमीटर की चढ़ाई करनी पड़ती है। ऊंचाई अधिक होने से कई बार यहां ठंड और ऑक्सीजन की कमी भी महसूस होने लगती है।

गर्म कपड़े जरूर रखें

अगर आप केदरानाथ जा रहे हैं, तो बैग पैकिंग में जैकेट, स्वेटर, मफलर, शॉल और दस्ताने जरुर रखें। क्योंकि यहां पर गर्मियों में भी ठंड रहती है। बारिश और हवा बचने के लिए विंडचीटर जरुर रखें।

अच्छे ग्रिप वाले शूज रख लें

जैसा कि ऊपर बताया है कि 16 से 18 किलोमीटर की चढ़ाई करनी पड़ती है। इसलिए बैग में ट्रैकिंग के लिए आरामदायक शूज जरुर रखें। इस बात का ध्यान रखें कि शूज की ग्रिप अच्छी हो। नए जूते बिल्कुल भी पहनकर न जाएं।

रेनकोट या पोंचो रखें

केदारनाथ में मौसम बदलता रहता है, इसलिए अपने साथ रैनकोट आ पोंचो रखें। क्योंकि यहां कभी बारिश शुरु हो जाती है। 

जरुरी दवाइयां

जब मौसम बदल जाता है या फिर ऑक्सीजन की कमी होने लगती है, तो कई बार लोगों को  सिरदर्द, बुखार, सर्दी-खांसी की शिकायत हो जाती है। इसलिए अपने साथ जरुरी दवाइयां जरुर रखें। ऊंचाई पर सांस लेने में काफी तकलीफ होती है, इसलिए डॉक्टर की सलाह लेकर ही दवा रखें। इसके साथ ही बैंडेज और फर्स्ट एड किट भी साथ रखें।

पानी की बोतल और लाइट स्नैक्स

जैसा-जैसा आप ऊंचाई पर पहुंचेंगे वहां महंगाई बढ़ जाती है। इसलिए अपने साथ रास्ते के लिए थकान से बचने के लिए पानी पीते रहे हैं। एनर्जी पाने के लिए ड्राई फ्रूट्स, बिस्किट या चॉकलेट रख लें।

टॉर्च और पावर बैंक

केदारनाथ में कई जगहें ऐसी है जहां नेटवर्क और बिजली की समस्या काफी होती है। इसलिए मोबाइल चार्ज रखने के लिए पावर बैंक जरुरी है और रात के समय के लिए टॉर्च भी अपने साथ रखें। जिससे आप अंधेरे में आसानी से चल पाएंगे।

जरुरी डॉक्यूमेंट रखें

केदारनाथ जाने के लिए रजिस्ट्रेशन कराना सबसे जरुरी होता है। हालांकि आपको अपने साथ आधार कार्ड या कोई पहचान पत्र साथ जरुर रखें।

इन बातों का रखें ध्यान

 - केदारनाथ जाने से पहले मौसम की जानकारी ले लें।

 - सबसे बेहतरीन है कि आप धीरे-धीरे ट्रेक करें।

 - यात्रा के दौरान पानी पीते रहे हैं।

 - सुबह जल्दी यात्रा शुरु करें।

 - हेल्थ का ध्यान रखें।

 - जरुरत पड़े तो मेडिकल हेल्प लें। 

All the updates here:

अन्य न्यूज़