हावड़ा स्टेशन के पास की जमीन बेचेगी भारतीय रेल, आरक्षित मूल्य 448 करोड़ रुपए

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 15, 2021

कोलकाता । भारतीय रेल वित्त जुटाने की अपनी कोशिशों के तहत हावड़ा स्टेशन के पास की अपनी एक बड़े मौके की जमीन आवासीय-सह-व्यावसायिक भवनों के विकास के लिए 99 वर्ष के पट्टे पर देगी। यह जमीन हावड़ा स्टेशन से लगभग 1.5 किमी दूर है और 20 मीटर चौड़े राजमार्ग से लगी है। भारतीय रेल के अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को बताया कि यह भूखंड 88,300 वर्ग मीटर का है औरहुगली नदी के किनारे है।

इसे भी पढ़ें: राकेश टिकैत ने बताया संसद भवन को घेरने का प्लान, कहा- 22 जुलाई से रोजाना धरने पर बैठेंगे किसान

भारतीय रेल के पास पूरे देश में 43 हजार हेक्टेयर खाली जमीन पड़ी है। आरएलडीए इस समय 85 रेलवे कालोनी विकास परियोजनाओं को हाथ में लिए है। उसने हल में -गुवाहाटी और सिकंदराबाद में तीन रेलवे कालोनियों के पुनर्विकास के पट्टे आवंटित किए हैं।

प्रमुख खबरें

Asian Games में Japan से 1-3 से हारी भारतीय महिला Badminton टीम, पदक की दौड़ से बाहर

Vamana Jayanti 2026: 23 सितंबर को रखा जाएगा वामन द्वादशी व्रत, यह है पूजन मुहूर्त

Explained | UN Security Council Visegrad Group | 21वीं सदी की महाशक्ति भारत! 4 यूरोपीय देशों ने एक सुर में कहा-UNSC में भारत को मिले स्थायी सीट

1599 में 22 सितंबर को East India Company की नींव रखने पर लंदन में हुई थी बैठक