राष्ट्रमंडल खेल: भारतीय धावक विशाल टीके पुरुषों की 400 मीटर दौड़ के सेमीफाइनल में पहुंचे

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Jul 28, 2026

ग्लास्गो, 28 जुलाई राष्ट्रीय रिकॉर्डधारी भारतीय धावक विशाल टीके ने राष्ट्रमंडल खेलों की एथलेटिक्स प्रतियोगिता में मंगलवार को पुरुषों की 400 मीटर दौड़ के सेमीफाइनल में प्रवेश कर देश की पदक उम्मीदों को जीवित रखा। इस स्पर्धा में एक अन्य भारतीय राजेश रमेश बेहद मामूली अंतर से अगले दौर में जगह बनाने से चूक गए। तमिलनाडु के 22 वर्षीय विशाल ने इसी वर्ष मई में 44.98 सेकंड का समय निकालकर 45 सेकंड की बाधा तोड़ने वाला पहला भारतीय बनने की उपलब्धि हासिल करते हुए राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया थ।

राजेश रमेश का प्रदर्शन निराशाजनक रहा। तीसरी हीट में उन्होंने 47.43 सेकंड का समय निकाला और तीसरे स्थान पर रहे और वह बेहद करीबी अंतर से बाहर हो गए। सभी हीटों के परिणामों को मिलाकर देखा जाए तो विशाल का 46.49 सेकंड का समय सेमीफाइनल में पहुंचे 16 धावकों में 14वां सबसे तेज रहा।

पुरुष 400 मीटर के सेमीफाइनल मुकाबले 30 जुलाई को आयोजित होंगे। जमैका के जैंड्रियन बार्न्स 45.13 सेकंड का समय निकालकर सबसे तेज क्वालीफायर रहे। हाल के वर्षों में विशाल भारत के सर्वश्रेष्ठ 400 मीटर धावकों में शामिल रहे हैं।

पिछले वर्ष गुमी में आयोजित एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप में उन्होंने भारत की स्वर्ण पदक विजेता चार गुणा 400 मीटर मिश्रित रिले टीम और रजत पदक जीतने वाली पुरुष चार गुणा 400 मीटर रिले टीम की सफलता में अहम भूमिका निभाई थी। विशाल अगर अपने राष्ट्रीय रिकॉर्ड वाले प्रदर्शन को दोहरा सके, तो कड़े मुकाबले के बावजूद वह पदक के प्रबल दावेदार बन सकते हैं। अब उनकी नजर सेमीफाइनल में शानदार प्रदर्शन कर भारत की झोली में एथलेटिक्स का एक और पदक जोड़ने पर होगी।

प्रमुख खबरें

कॉजपा ने न्यायालय के आदेश में सरकारी आश्वासनों की अनदेखी का दावा किया, फिर से आंदोलन की चेतावनी दी

माकपा का आरोप: दिल्ली पुलिस ने आइशी घोष को गिरफ्तार करने के लिए पार्टी मुख्यालय में जबरन प्रवेश किया

US Open Mixed Doubles: Novak Djokovic और Aryna Sabalenka की जोड़ी मचाएगी धमाल, टेनिस प्रेमियों में भारी उत्साह

जैसलमेर में भारत-पाकिस्तान सीमा के पास रात में आवाजाही और पाकिस्तानी सिम पर प्रतिबंध 30 नवंबर तक बढ़ा