Indian Rupee में 17 पैसे की गिरावट, शुरुआती कारोबार में 95.59 प्रति US Dollar पर आया

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Aug 17, 2026

रुपया सोमवार को शुरुआती कारोबार में 17 पैसे की गिरावट के साथ 95.59 प्रति डॉलर पर आ गया। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 95.50 प्रति डॉलर पर खुला और बाद में 95.59 प्रति डॉलर पर आ गया जो पिछले बंद भाव से 17 पैसे की गिरावट है। रुपया शुक्रवार को तीन पैसे मजबूत होकर 95.42 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों ने शुक्रवार को शुद्ध रूप से 508.12 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई)द्वारा एफसीएनआर (बी) जमा के लिए अपनी मुद्रा अदला-बदली सुविधा केवल 31 अगस्त तक जुटाई गई जमाओं के लिए उपलब्ध होने की घोषणा के बाद से निवेशक सतर्क हैं। इससे पहले विदेशी मुद्रा अनिवासी (बैंक) या एफसीएनआर (बी) जमाओं के लिए ‘कट-ऑफ’ तारीख 30 सितंबर थी।

एफसीएनआर (बी) योजना के तहत बैंक विदेशी मुद्रा जमा जुटाने के लिए आकर्षक ब्याज दरों की पेशकश करते हैं। आरबीआई ने 14 अगस्त को कहा था कि विदेशी मुद्रा प्रवाह को प्रोत्साहित करने के लिए शुरू की गई उसकी रियायती मुद्रा अदला-बदली सुविधा के तहत 13 अगस्त तक 56.84 अरब अमेरिकी डॉलर आकर्षित हुए हैं।

प्रमुख खबरें

Prabhasakshi NewsRoom: Shehzad Poonawalla ने इसलिए दिया BJP से इस्तीफा, लोकप्रिय Muslim Face के जाने से पार्टी पर क्या होगा असर?

Japan GDP अप्रैल-जून तिमाही में 1.1 प्रतिशत बढ़ा, निजी खपत में गिरावट दर्ज

Delhi Weather: राष्ट्रीय राजधानी में न्यूनतम तापमान 27.8 डिग्री, हल्की बारिश के आसार

E20 पर घमासान के बीच CEA की बड़ी सलाह पुरानी गाड़ियों के लिए वापस आए E10 पेट्रोल, भोजन बनाम ईंधन के संकट पर दी चेतावनी