US Dollar के मुकाबले Rupee 7 पैसे गिरकर 95.68 पर खुला, कच्चा तेल चढ़ने से दबाव

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Aug 18, 2026

रुपया मंगलवार को शुरुआती कारोबार में सात पैसे टूटकर 95.68 प्रति डॉलर पर आ गया। कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और अमेरिकी डॉलर की लगातार मांग से घरेलू मुद्रा पर दबाव है। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि ब्रेंट कच्चा तेल की कीमत के करीब 91 डॉलर प्रति बैरल पहुंचने से तेल से संबंधित डॉलर की मांग में वृद्धि हुई है।

इस बीच, दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.01 प्रतिशत टूटकर 99.63 पर रहा। घरेलू शेयर बाजार में सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 278.32 अंक टूटकर 77,450.64 अंक पर और निफ्टी 57.65 अंक की गिरावट के साथ 24,230.45 अंक पर रहा। अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट कच्चा तेल का वायदा भाव 0.52 प्रतिशत चढ़कर 91.34 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने सोमवार को शुद्ध रूप से 2,535.10 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

प्रमुख खबरें

Prabhasakshi NewsRoom: दोस्त Kim Jong Un के लिए Trump ने South Korea को दे दिया झटका, आश्चर्य में पड़ी दुनिया

Australia vs Bangladesh Test Match | बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम का ऐलान, जेक वेदरल्ड बाहर, मैथ्यू रेनशॉ की 3 साल बाद वापसी

Nirmala Sitharaman Birthday: Madurai से Delhi तक का सफर, देश की पहली महिला Finance Minister के Milestones

Ashwin Mushran Accident | बॉलीवुड एक्टर अश्विन मुशरान की कार गोवा में स्कूटर से टकराई, पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल, ड्राइवर पर केस दर्ज