Rupee कमजोर होकर US Dollar के खिलाफ 95.42 पर पहुंचा, कच्चे तेल में तेजी बनी वजह

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Aug 12, 2026

रुपया बुधवार को शुरुआती कारोबार में छह पैसे टूटकर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 95.42 पर आ गया। ब्रेंट कच्चे तेल की कीमत करीब 90 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंचने और अमेरिका-ईरान के बीच जल्द समझौते तथा होर्मुज जलडमरूमध्य के फिर से खुलने की उम्मीद कमजोर पड़ने से रुपये पर दबाव रहा। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि ब्रेंट कच्चे तेल की कीमतों में तेजी की मुख्य वजह होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर बनी अनिश्चितता है।

इस बीच, दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.05 प्रतिशत की बढ़त के साथ 99.87 पर रहा। घरेलू शेयर बाजार में सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 35.99 अंक टूटकर 78,097.31 अंक पर और निफ्टी 31.15 अंक फिसलकर 24,444.55 अंक पर रहा। अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड का वायदा भाव एक प्रतिशत चढ़कर 89.80 डॉलर प्रति बैरल रहा।

शेयर बाजारों के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों ने मंगलवार को शुद्ध रूप से 258.55 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर खरीदे।

प्रमुख खबरें

हाईटेक होते वृद्धाश्रम और बेदखल होता बुढ़ापा

Kotak Mahindra Bank के नए MD और CEO बनेंगे अनुप कुमार साहा, RBI ने दी मंजूरी

1 October History: भाषायी आधार पर Andhra Pradesh का गठन और कई ऐतिहासिक घटनाएं

UP पुलिस SI भर्ती पर हाई कोर्ट का बड़ा चाबुक! नियुक्ति पत्र बांटने पर रोक, आंसर की के खेल से फंसा 12 हजार युवाओं का भविष्य!