US Dollar में कमजोरी से Rupee शुरुआती कारोबार में 9 पैसे मजबूत होकर 95.65 पर पहुंचा

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Aug 21, 2026

रुपया शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में नौ पैसे चढ़कर 95.65 प्रति डॉलर पर पहुंच गया। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि अमेरिकी डॉलर में कमजोरी से घरेलू मुद्रा को समर्थन मिला। हालांकि, कच्चे तेल की ऊंची कीमतों की चुनौती से भारत के लिए कमजोर डॉलर का असर कम हो रहा है।

इस बीच, दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.15 प्रतिशत टूटकर 98.74 पर आ गया। यह मई के बाद का इसका सबसे निचला स्तर है। घरेलू शेयर बाजार में सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 25.97 अंक टूटकर 77,506.51 अंक पर जबकि निफ्टी 5.75 अंक की गिरावट के साथ 24,223.10 अंक पर आ गया।

अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट कच्चा तेल वायदा कारोबार में 0.23 प्रतिशत टूटकर 93.56 डॉलर प्रति बैरल पर रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों ने बृहस्पतिवार को शुद्ध रूप से 583.36 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचे।

प्रमुख खबरें

Imran Khan को अदियाला जेल से शिफा अस्पताल में भर्ती कराया गया, Supreme Court ने दिया था आदेश

Bhadohi में बेटे को ट्रेन से बचाते समय मां शिव कुमारी की मौत हो गई

ED ने Odisha के कारोबारी रतिकांत राउत को किया गिरफ्तार, 2020 का है मामला

Kapil Sibal का Amit Shah पर पलटवार, पूछा क्या मोदी ने पूरा वंदे मातरम् गाया