शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपया 22 पैसे मजबूत होकर 96.51 पर पहुंचा

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Jul 24, 2026

मुंबई, 24 जुलाई रुपया शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में 22 पैसे मजबूत होकर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 96.51 पर पहुंच गया। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतें 100 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंचने के बाद रुपये में और गिरावट को रोकने के लिए भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के संभावित हस्तक्षेप से घरेलू मुद्रा को थोड़ा समर्थन मिला। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि डॉलर के कमजोर होने से रुपये को कुछ समर्थन मिला, जबकि विदेशी पूंजी की निकासी और घरेलू शेयर बाजारों में लगातार गिरावट से स्थानीय मुद्रा पर दबाव बना रहा।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.01 प्रतिशत की मामूली गिरावट के साथ 101.43 पर था। अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड का भाव 0.12 प्रतिशत चढ़कर 100.80 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। घरेलू शेयर बाजार में सेंसेक्स लगातार पांचवें कारोबारी सत्र में गिरावट के साथ खुला और शुरुआती कारोबार में 512.07 अंक लुढ़ककर 75,869.38 अंक पर आ गया।

वहीं, निफ्टी 153 अंक टूटकर 23,713.60 अंक पर कारोबार कर रहा था। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) बृहस्पतिवार को शुद्ध बिकवाल रहे थे और उन्होंने 2,999.23 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

प्रमुख खबरें

PwC India और PwC US बनाएंगे 40000 कर्मचारियों वाली नई जॉइंट यूनिट

BJP सरकार मनमाने ढंग से काम कर विपक्ष पर लगा रही झूठे मुकदमे: Akhilesh Yadav

Indonesia में Java Sea के भीतर नौका पलटने से 130 लोग लापता, राहत कार्य तेज

Share Market में कम होगा अचानक उतार-चढ़ाव, SEBI के नए ट्रेडिंग नियमों से मिलेगी स्थिरता