China Border पर भारतीय सैनिकों ने मचाया तहलका, वीडियो देख हो जाएंगे हैरान

By अभिनय आकाश | Dec 30, 2024

दुनियाभर में बसे भारतीय लोग भारतीय सेना का एक वीडियो देख हैरान और भावुक भी हो जाएंगे। भारतीय सेना ने 14300 फुट की ऊंचाई पर पैंगोंग झील के तट पर मराठा योद्धा छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा स्थापित कर दी है। ये इलाका पूर्वी लद्दाख सेक्टर में चीन के साथ लगती वास्तविक नियंत्रण रेखा यानी एलएसी के पास है। चीन की सीमा पर अब छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा है। मुगलों की धज्जियां उड़ाने वाले शिवाजी महाराज से पूरा भारत प्रेरणा लेता है। शिवाजी महाराज की वीरता और शौर्य भारतीय जवानों में जोश भरती है। आपको बता दें कि लद्दाख में शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण भारतीय सेना के फायर एंड फ्यूरी कोर ने किया है। भारतीय सेना की मराठा लाइट इंफेंट्री का युद्धघोष भी शिवाजी महाराज पर है। मराठा लाइट इंफेंट्री का युद्धघोष बोल छत्रपति शिवाजी महाराज की जय। 

इसे भी पढ़ें: Kazakhstan Plane Crash पर आया रूस का बयान, मार गिराए जाने के दावे पर जानें क्या कहा?

सेना भारत के प्राचीन रणनीतिक कौशल को समकालीन सैन्य क्षेत्र में एकीकृत करने का प्रयास कर रही है। शिवाजी की प्रतिमा का अनावरण भारत और चीन द्वारा डेमचोक और देपसांग के अंतिम दो घर्षण बिंदुओं से सैनिकों की वापसी की प्रक्रिया पूरी करने के कुछ सप्ताह बाद हुआ, जिससे लगभग साढ़े चार साल से जारी सीमा गतिरोध समाप्त हो गया। 21 अक्टूबर को बनी सहमति के बाद, दोनों पक्षों ने शेष दो घर्षण बिंदुओं पर सैनिकों की वापसी पूरी कर ली। पैंगोंग झील क्षेत्र में हिंसक झड़प के बाद 5 मई, 2020 को पूर्वी लद्दाख सीमा पर गतिरोध पैदा हो गया। सैन्य और राजनयिक वार्ता की एक श्रृंखला के परिणामस्वरूप, दोनों पक्षों ने 2021 में पैंगोंग त्सो के उत्तर और दक्षिण तट पर सैनिकों की वापसी की प्रक्रिया पूरी की। 

प्रमुख खबरें

कच्चे तेल में गिरावट से US Dollar के मुकाबले रुपया मजबूत होकर 95.62 पर बंद

UP FSDA ने 5 जिलों के 7 फूड आउटलेट्स के लाइसेंस रद्द करने की सिफारिश की

देश के 23 IIT में 5 साल में 45 छात्रों ने की आत्महत्या, 62 फीसदी से अधिक आरक्षित वर्ग से

बिना पर्ची Antibiotics और दर्द निवारक दवाएं न बेचें, CDSCO ने जारी किया कड़ा निर्देश