पीवी सिंधु की ऐतिहासिक जीत पर भारतीय खेल जगत ने दी बधाई, जानें किसने क्या कहा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 26, 2019

नयी दिल्ली। महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर सहित भारतीय खेल जगत ने रविवार को बैडमिंटन विश्व चैम्पियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय बनने पर पीवी सिंधू को बधाईं दी। ओलंपिक रजत पदक विजेता सिंधू ने स्विट्जरलैंड के बासेल में खेले गये विश्व चैम्पियनशिप के फाइनल में जापान की नोजोमी ओकुहारा को एकतरफा मुकाबले में 21-7, 21-7 से हराया। तेंदुलकर ने ट्वीट किया कि शानदार प्रदर्शन! बीडब्ल्यूएफ विश्व चैम्पियनशिप का खिताब जीतने वाली पहली भारतीय बनने पर बधाई। आप ने देश को फिर से गौरवान्वित किया।

हैदराबाद की ही टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा ने भी सिंधू की उपलब्धि की सराहना कि उन्होंने ट्विटर पर लिखा कि पीवी सिंधू क्या कमाल की चैम्पियन महिला है। बधाईं... इस पल का लुत्फ उठाइये।’भारतीय बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष हिमंता बिस्वा शर्मा ने ट्वीट किया कि जापान की नाओमी ओकुहारा को हराकर विश्व बैडमिंटन चैम्पियनशिप बनने पर पीवी सिंधू को बधाई। हम सब के लिए यह ऐतिहासिक क्षण है। मैं खुशी से फूले नहीं समा रहा हूं। भारत को आप पर गर्व है। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व स्पिनर हरभजन सिंह ने ट्वीट किया, ‘‘ (विश्व चैम्पियनशिप में) स्वर्ण जीतने वाली पहली भारतीय बनने पर सिंधू को बधाई। सिंधू हमें प्रेरित करते रहिए।

प्रमुख खबरें

AAP MP Sanjay Singh का बड़ा दावा: Ram Mandir ज़मीन घोटाले के सबूत SIT को सौंपेंगे

IAS Sujata Raut Karthikeyan BJD में शामिल, Naveen Patnaik बोले- महिलाओं को मिलेगा लाभ

Emergency के 50 साल: Ravi Shankar Prasad बोले, Indira Gandhi ने कुर्सी बचाने को लगाई थी Emergency

किसान के बाद छात्र भी आतंकवादी: Rahul Gandhi बोले, Dharmendra Pradhan माफ़ी मांगें