Operation Sindoor पर भारतीय शेयर बाजार ने ऐसे किया रिएक्ट, घातक हवाई हमले के बाद सेंसेक्स, निफ्टी में भारी उतार-चढ़ाव

By रितिका कमठान | May 07, 2025

भारत द्वारा पाकिस्तान और पाक अधिकृत कश्मीर में आतंकवादी ठिकानों पर मिसाइल हमले किए जाने के बाद बुधवार सुबह के कारोबार में शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में भारी उतार चढ़ाव देखने को मिला है। सेंसेक्स ने दिन के उच्चतम स्तर 80,844.63 और दिन के दौरान न्यूनतम स्तर 79,937.48 को छुआ। एनएसई निफ्टी ने दिन के उच्चतम स्तर 24,449.60 और न्यूनतम स्तर 24,220 को छुआ।

पहलगाम हमले के दो सप्ताह बाद ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत सैन्य हमले किए गए, जिसमें 26 नागरिक मारे गए थे। सेंसेक्स की कंपनियों में एशियन पेंट्स, इंडसइंड बैंक, सन फार्मा, नेस्ले, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज और आईटीसी पिछड़ गए। टाटा मोटर्स, पावर ग्रिड, टाइटन, बजाज फाइनेंस, कोटक महिंद्रा बैंक और भारतीय स्टेट बैंक के शेयरों में बढ़त दर्ज की गई। एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने मंगलवार को 3,794.52 करोड़ रुपये मूल्य की इक्विटी खरीदी। एशियाई बाजार में दक्षिण कोरिया का कोस्पी, जापान का निक्केई 225, शंघाई का एसएसई कम्पोजिट सूचकांक और हांगकांग का हैंगसेंग सकारात्मक दायरे में कारोबार कर रहे थे।

प्रमुख खबरें

Traffic Challan अपील पर 50% रकम जमा करने की शर्त का विरोध, Delhi Courts में ठप रहा काम

Srisailam Ghat Road पर तूफान गाड़ी और Bullet में जोरदार भिड़ंत, 1 की मौत, 15 घायल

Justice Yashwant Varma केस में FIR और CBI जांच की मांग खारिज, Delhi High Court ने बताया Witch Hunt

Jamui में छात्रा से अभद्रता मामले में SIT ने 3 आरोपी दबोचे, POCSO Act में केस दर्ज