अमेरिका में भारतीय छात्र की हत्या में शामिल संदिग्ध मारा गया: पुलिस

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 16, 2018

वॉशिंगटन। कंसास शहर में 25 वर्षीय भारतीय छात्र शरत कप्पू की हत्या में शामिल संदिग्ध व्यक्ति पुलिस के साथ गोलीबारी में मारा गया। इसमें तीन अधिकारी घायल हो गए। कप्पू को छह जुलाई के दिन लूटपाट की प्रयास के दौरान पीठ में गोली मार दी गई थी। इसमें कप्पू की मौत हो गई थी। जिस रेस्टोरेंट में यह घटना हुई , कप्पू उसी में काम करता था। कंसास सिटी स्टार अखबार के मुताबिक कल पुलिस अधिकारियों को वह संदिग्ध दिखा जो गोलीबारी की उक्त घटना में शामिल था।

जब दो अधिकारी उसके पास पहुंचे तो आरोपी ने उन पर राइफल से गोली चला दी और भाग निकला। इसमें दोनों अधिकारी घायल हो गए। इसके बाद संदिग्ध और पुलिस के बीच गोलीबारी शुरू हो गई। इसमें कुल तीन अधिकारी घायल हो गए और संदिग्ध मारा गया। संदिग्ध का नाम जाहिर नहीं किया गया है। पुलिस ने बताया कि पुलिस अधिकारियों के घाव जानलेवा नहीं हैं। 

प्रमुख खबरें

Lok Sabha Elections 2024: तीसरे चरण का मतदान जारी, अमित शाह समेत इन दिग्गजों की किस्मत दांव पर

राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने लोगों से की मतदान करने की अपील

Reservation पर मुसलमानों की दावेदारी, किन राज्यों में ऐसी व्यवस्था, क्या है भारत में धर्म-आधारित आरक्षण का पूरा इतिहास

कांग्रेस की दिशाहीनता एवं बढ़ता पलायन