‘Refugees’ कहकर कनाडा में भारतीय छात्रों का अपमान, क्या करेगा अब हिंदुस्तान? प्रभासाक्षी के सवाल पर आया विदेश मंत्रालय का तगड़ा रिएक्शन

By अभिनय आकाश | Jan 03, 2025

कनाडा में भारतीयों के प्रति नस्लभेदी रवैया एक बार फिर चर्चा का विषय बन गया है। कनाडा में भारतीयों के अपमान का नया मामला सामने आया है। भारतीय छात्रों का रिफ्यूजी कहकर अपमान किया जा रहा है। इस तरह के लगातार बढ़ते मामलो पर विदेश मंत्रालय की प्रतिक्रिया प्रभासाक्षी ने जाननी चाही। जिस पर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जयसवाल ने कहा कि कनाडा के अंदर करीब चार लाख तीस हजार से ज्यादा भारतीय छात्र हैं। शायद दुनिया में इतनी तादाद में हमारे छात्र कोई और देश में न है। इससे हम लोगों को कनाडा और भारत के लोगों के बीच के संबंध और जो हमारा आर्थिक संबंध है उसको काफी मजबूती मिलती है। हम चाहेंगे कि ये रिश्ते मजबूत हो। हमारे छात्रों को कोई कठिनाई न हो। उनकी देखभाल के लिए हमारे कांस्लेट वहां पर मौजूद हैं। ये छिटपुट घटनाएं हुई होंगी उसको हम लोग देखरेख करने के लिए हाई कमीशन और कांस्लेट लगातार तैयार हैं। 

प्रमुख खबरें

Harry Potter TV Series का टीजर रिलीज, Christmas 2026 में नए चेहरों संग लौटेगा पुराना जादू

Global Survey में PM Modi फिर नंबर 1, BJP बोली- Congress नकारात्मकता की नवाब बन गई है

Career Tips: Engineering की इन दो Branch में क्या है फर्क, Career के लिए कौन है बेहतर

अरे तुम क्या हो, बकवास कर रहे हो..योगराज सिंह अश्विन पर बिफरे, अर्जुन तेंदुलकर का किया समर्थन