By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Jul 25, 2026
मस्कट (ओमान) 24 जुलाई (भाषा)भारतीय सब-जूनियर बालक हॉकी टीम ने एफआईएच यूथ हॉकी फाइव्स एशिया चैंपियनशिप में शुक्रवार को शानदार प्रदर्शन करते हुए चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को 7-3 और मेजबान ओमान को 10-1 से हराकर लगातार दो प्रभावशाली जीत दर्ज कीं। भारतीय सब-जूनियर बालिका टीम को एलीट पूल के मुकाबले में कड़ा संघर्ष करने के बावजूद चीन के हाथों 3-6 से हार का सामना करना पड़ा। पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले में भारतीय टीम ने शुरुआत से ही दबदबा बनाए रखा।
इससे पहले दिन के पहले मुकाबले में भारत ने मेजबान ओमान को 10-1 से रौंद दिया। बालिका वर्ग के मुकाबले में भारत और चीन के बीच पहले हाफ तक मुकाबला 3-3 की बराबरी पर था। दूसरे हाफ में चीन ने खेल पर पूरी तरह नियंत्रण स्थापित कर लिया।
गुओ जियाशिन ने 13वें और 20वें मिनट में गोल कर अपनी हैट्रिक पूरी की, जबकि लू तोंगतोंग ने भी 20वें मिनट में अपना दूसरा गोल दागकर चीन को 6-3 से जीत दिला दी। यह प्रतियोगिता अगले वर्ष होने वाले पहले एफआईएच यूथ हॉकी फाइव्स विश्व कप के लिए एशियाई क्वालीफायर भी है।