दोहा पहुंचने के बाद भारतीय टीम कोविड-19 जांच के नतीजे का कर रहे इंतजार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 20, 2021

दोहा। भारतीय फुटबॉल टीम के खिलाड़ी विश्व कप 2022 एवं एशियाई कप 2023 के क्वालीफिकेशन मुकाबलों के लिए यहां पहुंचने के बाद अभ्यास शिविर शुरू करने के लिए कोविड-19 जांच के नतीजे का इंतजार कर रहे हैं। भारत का 28 सदस्यीय दल बुधवार रात को नयी दिल्ली से यहां पहुंचा। अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ से जारी विज्ञप्ति के मुताबिक, ‘‘ दोहा में आरटी-पीसीआर जांच के परिणाम आने तक तक भारत के 28 खिलाड़ियों एवं सहयोगी सदस्यों को अनिवार्य पृथकवास पर रखा गया है।’’ उन्होंने बताया, ‘‘ जांच नतीजों के बाद टीम मैचों की तैयारी के लिए अभ्यास शिविर शुरू करेगी।’’

इसे भी पढ़ें: श्रीलंका दौरे के लिए टीम इंडिया के हेड कोच बनेंगे राहुल द्रविड़

क्यूएफए ने भारतीयों को 10-दिवसीय कठिन पृथकवास से छूट देकर प्रशिक्षण शुरू करने की अनुमति दी। एआईएफएफ के महासचिव कुशल दास ने कहा, ‘‘ हम कतर एफए के बेहद आभारी और शुक्रगुजार हैं कि उन्होंने नियमों में छूट देकर हमें कतर में अपने शिविर को जल्दी शुरू करने में मदद की।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ग्रुप ई विश्व कप क्वालीफायर सुरक्षित बायो बबल के अंदर से खेला जाएगा। हम समझते हैं कि कुछ अनिवार्य स्वास्थ्य प्रोटोकॉल हैं जिनका हमें दोहा पहुंचने पर पालन करने की आवश्यकता है,। हम पूरी लगन के साथ इसे करेंगे।’’ भारतीय टीम को दो मई से कोलकाता में अभ्यास शिविर में भाग लेना था लेकिन देश में कोविड-19 के बढ़ते मामलों के कारण उसे रद्द कर दिया गया था। टीम को दुबई में मैत्री मुकाबले खेलने थे लेकिन वे भी रद्द हो गये।

प्रमुख खबरें

US-Russia Sanctions 2026 | रूसी तेल पर कड़े प्रतिबंध, यूरेनियम पर राहत: जानें अमेरिकी दोहरे रुख के पीछे की पूरी कहानी

Bigg Boss 20 Update: YUNG DSA फूट-फूटकर रोए, Gullu बनें घर के नये कैप्टन, Mahi Vij और Amrapali Dubey का हाई-वोल्टेज ड्रामा

Nigeria में अवैध खनन के आरोप में पकड़े गए कम से कम 33 लोगों की हिरासत में मौत

नासिक में अधिकारी की मेज पर कुत्ते छोड़ने वाले Shiv Sena UBT कार्यकर्ता पर केस दर्ज