शुरू हुई वनडे वर्ल्ड कप की तैयारी, रोहित की जगह इसे बनाया जा सकता है कप्तान

By रितिका कमठान | Nov 01, 2022

भारतीय क्रिकेट टीम इन दिनों ऑस्ट्रेलिया की मेजबानी में हो रहे टी20 वर्ल्डकप में हिस्सा ले रही है। टीम अपने अभियान में आगे बढ़ती जा रही है। हालांकि इस समय भारत की सेमीफाइनल की राह थोड़ी मुश्किल नजर आ रही है क्योंकि भारत तीन में से दो मैच जीत चुकी है और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मुकाबले में उसे हार का सामना करना पड़ा था।

हार्दिक और धवन पर भरोसा

गौरतलब है कि रोहित शर्मा की उम्र 37 वर्ष की हो गई है। ऐसे में उम्र और स्वास्थ्य कारणों से हर मैच में रोहित का होना संभव नहीं है। अब समय है कि रोहित के उत्तराधिकारी को ढूंढा जाए इसलिए ही सिलेक्टर्स ने न्यूजीलैंड दौरे के लिए हार्दिक पांड्या और शिखर धवन पर भरोसा जताया है। बता दें कि टी20 टीम की कप्तानी हार्दिक पांड्या को मिली है। वहीं शिखर धवन वनडे टीम का नेतृत्व करेंगे। इस सीरीज के लिए रोहित और विराट जैसे सीनियर्स खिलाड़ियों को आराम दिया गया है।

भविष्य का कप्तान ढूंढ रही टीम

हार्दिक पांड्या को टी20 टीम की कप्तानी देकर बीसीसीआई ने साफ किया है कि रोहित के विकल्प के तौर पर विचार होना शुरू कर दिया गया है। गौरतलब है कि अगले वर्ष वन डे विश्व कप का आयोजन होगा। ऐसे में वन डे टीम और वन डे मैचों पर सारा ध्यान रखा जाएगा। ये विश्व कप भारत के लिए अधिक खास रहने वाला है क्योंकि इसका आयोजन भारत में होना है। इसी के साथ विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का आयोजन भी अगले वर्ष होगा, ऐसे में इन महत्वपूर्ण टूर्नामेंट के लिए मजबूत नेतृत्व पर विचार करना काफी अहम हो गया है। बता दें कि भारतीय टीम को इन टूर्नामेंट के अलावा भी कई मुकाबले खेलने है।

हार्दिक पांड्या है विनिंग कप्तान

बता दें कि आईपीएल के आयोजन में पहली बार हार्दिक पांड्या ने गुजरात टाइटंस की कप्तानी संभाली थी और इस नई टीम को पहले ही सीजन में टूर्नामेंट विनर भी बनाया था। वहीं केएल राहुल, ऋषभ पंत भी भारतीय टीम के कप्तान बनने की लिस्ट में शामिल है, जो आईपीएल टीमों का नेतृत्व भी करते है। इन सभी को लेकर आने वाले दिनों पर भारतीय टीम की कमान सौंपे जाने की संभावना हो सकती है।

प्रमुख खबरें

Sensex 138 अंक उछला, Nifty में भी लौटी तेजी

Bihar का पानी 30 साल से चोरी! Sanjay Jha ने Bangladesh संधि पर रोक की मांग की

Supreme Court ने न्यायिक अधिकारी की अनुशासनहीनता पर जताई नाराजगी, अवमानना कार्यवाही पर रोक से इनकार

Tarun Chugh का आरोप, Punjab Police ने जबरन कराया दलित व्यक्ति का अंतिम संस्कार