भारतीय टीम को धोनी के बिना खेलने की आदत डालनी होगी: सौरव गांगुली

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 27, 2019

मुंबई। पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने कहा है कि भारतीय टीम को महेंद्र सिंह धोनी के बगैर खेलने की आदत डालनी होगी क्योंकि दो बार के विश्व कप विजेता कप्तान हमेशा नहीं खेलेंगे। गांगुली ने ‘इंडिया टुडे’ से कहा ,‘‘ भारतीय क्रिकेट को इसकी आदत डालनी होगी कि धोनी लंबे समय तक नहीं खेलेंगे । मेरा मानना है कि यह फैसला धोनी को ही लेना है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हर बड़े खिलाड़ी को संन्यास लेना होता है। यही खेल है। फुटबाल में माराडोना को भी संन्यास लेना पड़ा । तेंदुलकर , लारा, ब्रैंडमेन सभी को खेल को अलविदा कहना पड़ा। ऐसा ही होता आया है।’’ उन्होंने हालांकि कहा कि अंतिम फैसला धोनी को ही लेना है।

प्रमुख खबरें

छह युवा वैज्ञानिकों को मिला Infosys Prize 2026 सम्मान, 100000 Dollar का मिलेगा नकद पुरस्कार

मुनक नहर पर Chhath Ghat का उद्घाटन, Nitin Nabin ने पूर्व सरकार पर साधा निशाना

PM Modi कर्नाटक में शुरू करेंगे 15600 करोड़ रुपये की परियोजनाएं, Pink Line और Vande Bharat की देंगे सौगात

Swachh Survekshan में इंदौर को मिले सर्वाधिक अंक, पुष्यमित्र भार्गव बोले जारी हो स्कोरकार्ड